Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रात के सफर में खौफनाक मंजर! निमिषा नायर की कैब घेरकर की गई बदसलूकी; जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस

रात के सफर में खौफनाक मंजर! निमिषा नायर की कैब घेरकर की गई बदसलूकी; जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस

Who is Nimisha Nair: हाल ही में अभिनेत्री निमिषा नायर के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना हुई, जिसने मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े कर दिए हैं. अभिनेत्री ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अपने साथ हुई उत्पीड़न की एक भयावह घटना साझा की, जिसमें कुछ युवकों ने उनके साथ हाईवे पर बदसलूकी करने की कोशिक की. जानिए क्या है पूरा मामला और कौन हैं ये अभिनेत्री.

Last Updated: March 21, 2026 | 1:38 PM IST
nimisha nair alleges road harassment - Photo Gallery
1/7

क्या हुई घटना?

निमिषा नायर ने बीते 17 मार्च, 2026 को एक पोस्ट साझा किया. इसमें उन्होंने लिखा कि लगभग सुबह 4:50 बजे बांद्रा ईस्ट के खेरवाड़ी फ्लाईओवर के पास स्कूटर पर सवार दो आक्रामक पुरुषों ने कथित तौर पर उनकी उबर कैब का पीछा किया और उसे रोक दिया.

nimisha nair shocking incident - Photo Gallery
2/7

ड्राइवर को दी धमकियां

इसके आगे अभिनेत्री ने बताया, 'उन्होंने हाईवे पर हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की, फिर सड़क के बीचोंबीच हमारे सामने अपना स्कूटर रोक दिया, मेरे ड्राइवर को गुस्से में धमकाया, गालियां दीं और जबरदस्ती दरवाजे खोलने की कोशिश की और मुझसे खिड़कियां नीचे करने को कहा.'

nimisha nair past incident - Photo Gallery
3/7

पहले भी ऐसा हो चुका है

एक्ट्रेस ने बताया कि बदमाशों के आक्रामक व्यवहार के बावजूद वो उन्हें रोकने की गुहार लगा रही थीं. लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, क्योंकि वो बदमाश ड्राइवर को मारने की कोशिश कर रहे थे. आखिरकार बाद में वो चले गए. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उनके साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इसी साल की शुरुआत में, कोलाबा में भी उन्हें इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

who is nimisha nair - Photo Gallery
4/7

कौन हैं निमिषा नायर?

निमिषा नायर एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं. वह एफटीआईआई पुणे की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं.

nimisha nair shows - Photo Gallery
5/7

निमिषा नायर को इन शोज की वजह से जाना जाता है

निमिषा नायर को नेटफ्लिक्स पर 'अमर कॉलोनी', 'ट्रायल बाय फायर' और सैयामी खेर अभिनीत '8 एएम मेट्रो' के लिए काफी सराहना मिली है.

nimisha nair web series - Photo Gallery
6/7

'मिसेज देशपांडे' सीरीज में भी आई थीं नजर

माधुरी दीक्षित अभिनती वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में भी निमिषा नायर नजर आई थीं.

nimisha nair instagram - Photo Gallery
7/7

इंस्टा पर कितने फॉलोअर्स हैं?

निमिषा नायर के इंस्टाग्राम पर 12.7K फॉलोअर्स हैं.

More News