Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बोल्ड सीन के नाम पर कुछ और… मैं शादीशुदा हूं, चित्रांगदा सिंह ने तलाक सहित बॉलीवुड के खोले चौंकाने वाले राज़

बोल्ड सीन के नाम पर कुछ और… मैं शादीशुदा हूं, चित्रांगदा सिंह ने तलाक सहित बॉलीवुड के खोले चौंकाने वाले राज़

Chitrangada Singh: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक चित्रांगदा सिंह अपने जुदा अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहती है. वह पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. चित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान के साथ ‘द बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म में दिखाई देने वाली हैं. चित्रांगदा के लिए यह पहला मौका होगा जब वह सल्लू मियां के साथ फिल्म में नजर आएंगी. जानते हैं कि अभिनेत्री ने उनके फिल्मी सफर के बारे में क्या बात की है.

Last Updated: February 9, 2026 | 4:50 PM IST
Is it difficult for actresses to take a break - Photo Gallery
1/9

एक्ट्रेस को ब्रेक लेना क्या मुश्किल है?

चित्रांगदा ने 'PeepingMoon' को दिए एक इंटरव्यू में अपने पर्सनल लाइफ और स्ट्रगल के बारे में एक्सपीरियंश साझा किया. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें फैमिली और करियर में से किसा एक को चुनना था.

Lack of consistency will lead to losses - Photo Gallery
2/9

कंसिस्टेंसी नहीं तो नुकसान

चित्रांगदा सिंह सवाल किया गया कि क्या एक्टर्स की इनकंसिस्टेंसी को माफ किया जाता है और महिलाओं की नहीं? तो इस पर उनका जवाब था,'सच कहूं तो नहीं. मुझे ऐसा नहीं लगता. उन्होंने कहा कि वे कुछ टाइम के लिए ब्रेक पर गई थीं और फिर वापस आकर काम किया.  इससे मेरा काम प्रभावित नहीं हुआ बल्कि यह मेरी चॉइस है.

Break due to family - Photo Gallery
3/9

फैमिली की वजह से ब्रेक

एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ टाइम मेरी फैमिली लाइफ को लेकर ठीक नहीं चल रहा था. इसलिए कुछ टाइम के लिए हर बार पीछे हटना पड़ा. उन्होंने बताया कि वह उस वक्त शहरों के बीच बहुत अधिक शटल कर रही थीं.

Women have shorter careers - Photo Gallery
4/9

फीमेल का करियर छोटा होता है

चित्रांगदा सिंह ने बताया कि लोगों ने सोचा कि मैं शादीशुदा हूं और काम करूंगी या नहीं. यह सब चलता रहा. इसके बाद भी कुछ प्रोजेक्ट्स करने में सफलता मिली और अच्छे फिल्ममेकर्स भी मेरे पास आए. उन्होंने कहा कि फीमेल एक्टर्स का करियर काफी कम या छोटा होता है. जबकि पुरुषों को बहुत मौके हैं.

She doesn't want to play the woman card - Photo Gallery
5/9

वुमन कार्ड नहीं खेलना चाहती

एक्ट्रेस चित्रांगदा ने आगे इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री ने उन्हें वापस काम दिया और वापस अपनाकर मेरी मेहनत की तारीफ भी मिली. उन्होंने ऑडियंस का धन्यवाद दिया कि वह मुझे नहीं भूली. एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिल्कुल भी यह नहीं कहना चाहतीं कि मेल को अधिक काम मिल रहा है. बगैरह..बगैरह..., मैं वुमन कार्ड नहीं खेलना चाहती.

Reason for taking a break - Photo Gallery
6/9

ब्रेक लेने की वजह

जब चित्रांगदा सिंह से सवाल पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक क्यों लिया? तो उनका जवाब था कि 'मैं अपनी पहली मूवी के टाइम से ही विवाहित थी. उस टाइम पर मेरा निजी जीवन आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शादी के बाद फैमिली और निजी जिंदगी को संभालना बहुत इम्पोर्टेंट लगा और इस वजह से काम से दूरी बना ली. लेकिन, अब वह ब्रेक 7 साल का गया.'

Bold roles are also a reason - Photo Gallery
7/9

बोल्ड रोल भी है कारण

अभिनेत्री ने'बोल्ड रोल' की डिमांड पर इंटरव्यू के दौरान एक खुलासा भी किया. अभिनेत्री ने कुछ मूवी इसलिए छोड़ दी थीं कि बोल्ड सीन्स के नाम पर उनसे कुछ और ही उम्मीद की जा रही थी. चित्रांगदा ने बताया कि बोल्डनेस कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि यह मूवी के किरदार के हिसाब से ठीक लगती है. लेकिन कई स्क्रिप्ट्स में रोल से अधिक जोर फिजिकल अपील और ग्लैमर पर था, जो मुझे ठीक नहीं लगा.

I'm here for the work not just the money - Photo Gallery
8/9

पैसा ही नहीं बल्कि काम के लिए हूं

चित्रांगदा ने बताया कि वह सिर्फ पैसे या टिके रहने के लिए यहां नहीं हैं. फिल्म में यदि किरदार बढ़िाय है तो वह पूरी तरह डेडिकेट रहती हैं. वह अपने काम पर फोकस करती हैं और अच्छे किरदार के लिए हमेशा मेहनत करती हैं. चित्रांगदा ने साल 2001 में गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी और दोनों का 2014 में तलाक हो गया. उनका एक बेटा भी है, जो चित्रांगदा के पास रहता है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन के लिए है. इंडिया न्यूज किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुचाता है. यह एक्ट्रेस की प्रशंसा और उनके फैंस को उनकी जानकारी के लिए लिखा गया है.

More News