Live TV
Search
Home > देश > Salman Khan: RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान खान, कुछ इस अंदाज में नजर आए भाईजान

Salman Khan: RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान खान, कुछ इस अंदाज में नजर आए भाईजान

आरएसएस ने 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में 1200 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसमें से एक सलमान खान बी हैं, जो कार्यक्रम में शामिल हुए.

Written By:
Last Updated: February 7, 2026 20:20:28 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Khan in RSS Event: आरएसएस संघ के गौरवशाली 100 साल की यात्रा के उपलक्ष्य में व्याख्यानमाला कार्यक्रम कर रही है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़े-बड़े अभिनेताओं को भी आमंत्रित किया गया. बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान मुंबई में हो रहे आरएसएस के इस व्याख्यानमाला कार्यक्रम में शामिल हुए. उनकी धमाकेदार एंट्री की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस कार्यक्रम में शामिल होते समय एक्टर सलमान खान ने डार्क नीली शर्ट पहनी हुई थी और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था. 

फिल्म इंडस्ट्री के इन लोगों को निमंत्रण

जानकारी के अनुसार, आरएसएस के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में उन तमाम हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जो लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंचे थे. इनमें गायिका आशा भोसले, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर, डायरेक्टर मधुर भंडारकर और चिराग शेट्टी का नाम भी शामिल है. इतना ही नहीं इस कार्यक्रम के लिए अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान को भी आमंत्रित किया गया है. 

इन मेहमानों को किया गया आमंत्रित

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो संघ के कार्यक्रम में बिजनेस वर्ल्ड से कुमार मंगलम बिरला और मुकेश अंबानी को सहपरिवार आमंत्रित किया गया है. क्रिकेट टीम से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी निमंत्रण दिया गया है. हालांकि दोनों क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप के कमिटमेंट के कारण शामिल नहीं हो सकेंगे. कहा जा रहा है कि संघ के इस कार्यक्रम में 1208 लोगों को निमंत्रण दिया गया है. इनमें से 850 लोग कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. 

नेहरू सेंटर सभागार में आयोजन

ये कार्यक्रम 7 और 8 फरवरी को मुंबई के नेहरू सेंटर सभागार में आयोजित किया गया है. इसका शीर्षक नए क्षितिज है. संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक के रूप में ये कार्यक्रम किया जा रहा है. कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. मोहन भागवत ने आमंत्रित मेहमानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरएसएस की विचारधारा, यात्रा और भविष्य के नजरिए पर चर्चा की. 

कार्यक्रम में दूसरे दिन क्या होगा?

वहीं दूसरे संवादात्मक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें संघ के प्रमुख मोहन भागवत अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के सवालों का जवाब देंगे. इस कार्यक्रम का मकसद है कि सामाजिक परिवर्तन हो सके और राष्ट्रीय मूल्यों के साथ ही विकसित भूमिका पर चर्चा की जा सके.

MORE NEWS