Period Pain: पीरियड्स में कुछ महिलाओं को तेज दर्द क्यों होता है? तुरंत राहत के लिए करें ये 7 अचूक उपाय
Period Pain Relief Tips: पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के पेट और कमर के निचले हिस्से में दर्द होना सामान्य बात है. लेकिन, पीरियड्स के दौरान सभी को एक समान दर्द नहीं होता है, बल्कि किसी को तेज तो किसी को सामान्य या कम दर्द होता है. हालांकि, पीरियड्स के दौरान किसी महिला को कितना दर्द होगा, यह उनकी शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है. अगर आप भी पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता है तो अनदेखनी नहीं करना चाहिए. क्योंकि, इस दर्द के पीछे कोई बीमारी या विकार भी हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर पीरियड्स के दौरान दर्द होता क्यों है? पीरियड्स पेन को कम करने के लिए क्या करें? इस बारे में India News को बता रही हैं नोएडा की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक-
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द क्यों?
मासिक धर्म के दौरान पेट की समस्याएं हार्मोनल परिवर्तनों, खासकर प्रोस्टाग्लैंडीन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण आम हैं. ये हार्मोन पाचन और मल त्याग की क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे दस्त, कब्ज, पेट फूलना या पेट में ऐंठन जैसे लक्षण हो सकते हैं. हालांकि, ये लक्षण सामान्य होते हैं, लेकिन परेशान करने के लिए काफी हैं.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
हाइड्रेटेड रहें: एक्सपर्ट के मुताबिक, मासिक धर्म में ज्यादा दर्द होने पर खूब पानी पीएं. ऐसा करने से कब्ज से बचाव होगा और पाचन क्रिया ठीक बनी रहेगी. यह अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालकर और मल त्याग को सुचारू रूप से करने में मदद करके पेट फूलने की समस्या को भी कम कर सकता है.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
हीटिंग पैड यूज करें: हॉट वॉटर बैग, हीटिंग पैड या फिर कांच की बोतल में गर्म पानी भरकर उससे पेट और कमर के निचले हिस्से की करीब 10-15 मिनट तक सिंकाई करें. गर्म पानी की सिंकाई, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को दूर करने के लिए ली जाने वाली दवाइयों की तरह ही काम करता है.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
अदरक-काली मिर्च की चाय पीएं: पीरियड्स के दौरान दर्द, जी मिचलाना और मांसपेशियों में खिंचाव आदि की परेशानी आम होती है. इससे राहत पाने के लिए आप बिना दूध की अदरक और काली मिर्च की चाय का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा, जीरा, हल्दी और शहद का काढ़ा भी पी सकते हैं.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
हाई फाइबर युक्त फूड खाएं: ओट्स, साबुत अनाज, फल और सब्ज़ियां जैसे फाइबर युक्त फूड खाना चाहिए. ऐसा करने से मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. बता दें कि, घुलनशील फाइबर अतिरिक्त पानी को सोखकर दस्त से राहत दिलाता है, जबकि अघुलनशील फाइबर कब्ज से लड़ता है.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
कैफीन कम करें: पीरियड्स के दौरान कैफीन का सेवन करने से बचें, खासकर सोने से छह घंटे पहले. बता दें कि, कैफीन एक उत्तेजक है, जो आपको लंबे समय तक जगाए रख सकता है. कैफीन के अन्य स्रोतों में चाय, चॉकलेट, कोक, कोल्ड ड्रिंक और पेन किलर दवाएं शामिल हैं. इसके साथ ही धूम्रपान करने से बचें.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
डेयरी उत्पादों से बचें: कुछ लोग अपने मासिक धर्म के दौरान अस्थायी रूप से लैक्टोज़ असहिष्णु हो जाते हैं. अगर डेयरी उत्पाद आपको गैस या पेट फूलने का कारण बनते हैं, तो आंतों की तकलीफ़ कम करने के लिए इन्हें छोड़ने पर विचार करें.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
हल्का एक्सरसाइज: एक्सपर्ट के मुताबिक, हल्का व्यायाम, जैसे टहलना या योग, पाचन को उत्तेजित करता है और पेट फूलने और कब्ज को कम करता है. यह मासिक धर्म के दर्द और मनोदशा को नियंत्रित करने में भी मदद करता है.
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के उपाय
ऑयली चीजों को खाने से बचें: पीरियड्स के दौरान ऑयली चीजें खाने से बचें. क्योंकि, ये चीजें पेट में जलन पैदा कर सकती हैं. इससे दस्त या पेट में ऐंठन की संभावना बढ़ जाती है. मासिक धर्म के दौरान आसानी से पचने वाले भोजन का ही सेवन करें.