Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इन 7 कारणों से निकलता है कार के बोनट से धुंआ, नजरअंदाज करने से गाड़ी को हो सकते हैं कई नुकसान

इन 7 कारणों से निकलता है कार के बोनट से धुंआ, नजरअंदाज करने से गाड़ी को हो सकते हैं कई नुकसान

अक्सर आपने देखा होगा कि आप कार को ड्राइव कर रहे हैं और ऐसे में रास्ते में ही बोनट से कई बार धुंआ निकलने लगता है. कई बार यह धुंआ हल्का काला होता है या कुछ मामलों में सफेद भी होता है. इस धुंए को कुछ लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

जबकि इसे नजरअंदाज करना कई बार कार को गंभीर रूप से भी नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि, आमतौर पर यह कार ओवरहीट हो जाने के चलते होता है. चलिए जानते हैं कार के बोनट से धुंआ निकलने के कुछ सामान्य कारणों के बारे में. 

Last Updated: March 23, 2026 | 4:41 PM IST
Overheating - Photo Gallery
1/7

ओवरहीटिंग

ओवरहीटिंग की समस्या गर्मियों के दिनों में तो काफी सामान्य होती है. अक्सर लगातार लंबी ड्राइव के बाद कार का इंजन गर्म यानि ओवरहीट हो जाता है ऐसे में इंजन में जमा गर्मी कूलेंट भाप बनकर बोनट से निकलने लगती है, जो धुए के रूप में आपको दिखाई देता है.

Short Circuit - Photo Gallery
2/7

शॉर्ट सर्किट

कुछ मामलों में कई बार कार के इंजन वाली जगह पर शॉर्टट सर्किट हो जाता है, जिसके कारण बोनट से धुंआ निकलने लगता है. हालांकि, धुंआ दिखाई देने पर आपको कार को साइड में रोककर इंजन को जरूर चेक कर लेना चाहिए.

Engine Oil Leakage - Photo Gallery
3/7

इंजन ऑयल लीक

कार में कई बार इंजन ऑयल का वाल्व कवर टूट जाता है, जिसके चलते गाड़ी से धुंआ निकलने की समस्या हो सकती है. दरअसल, ऐसी स्थिति में ऑयल नीचे की ओर टपकने लगता है, जिससे आपको दिखाई देता है कि इंजन ऑयल से लीकेज हो रही है.

Dirty Air filtre - Photo Gallery
4/7

एयर फिल्टर का गंदा होना

अगर आपकी का एयर फिल्टर गंदा है तो ऐसे में यह इंजन से धुंआ निकलने का कारण बन सकता है. दरअसल, जब एयर फिल्टर गंदा होता है तो ऐसी समस्या में इंजन में एयरफ्लो बाधित हो जाता है, जिससे इंजन को पर्याप्त एयर नहीं मिल पाती है.

Fuel Injector Problem - Photo Gallery
5/7

फ्यूल इंजेक्टर में समस्या

फ्यूल इंजेक्टर में गड़बड़ी होने से भी बोनेट से धुंआ निकल सकता है. दरअसल, ऐसी स्थिति में कई बार फ्यूल लीक होने लगता है और यह मेनिफोल्ड और इंजन को ब्लॉक कर देता है, जिससे बोनट और इंजन में से धुंआ आ सकता है.

Fuel Leak - Photo Gallery
6/7

फ्लूड लीक

कार के इंजन से कई बार फ्लूड लीक होने लगता है, जो इंजन के पार्ट्स पर गिरता है और इससे फ्लूड जल जाता है, जिससे वह भाप के रूप में बोनट के जरिए बाहर आने लगता है. इसलिए ऐसी स्थिति में कार के बोनट से लगातार हल्के सफेद रंग का धुंआ उठता है.

Catalytic converter problems - Photo Gallery
7/7

कैटेलिटिक कन्वर्टर की समस्या

कैटेलिटिक कन्वर्टर एग्जॉस्ट सिस्टम में लगाया जाता है. यह धुंए को मैनेज करता है, लेकिन कुछ मामलों में कैटेलिटिक कन्वर्टर को एग्जॉस्ट गैसों को बाहर निकालने का रास्ता नहीं मिल पाता है. इस स्थिति के चलते इंजन पर ज्यादा दबा पड़ सकता है और धुंआ निकल सकता है.

More News