Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फ्लाइट टेक ऑफ करने से पहले स्मार्टफोन में क्यों ऑन करना होता है Flight Mode? समझें पीछे का लॉजिक

फ्लाइट टेक ऑफ करने से पहले स्मार्टफोन में क्यों ऑन करना होता है Flight Mode? समझें पीछे का लॉजिक

Aeroplane Mode का फीचर हम सभी के स्मार्टफोन्स में होता है, लेकिन, हममें से ज्यादा लोगों को यह नहीं पता होगा कि आखिर यह फीचर काम कब आता है. अक्सर हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अपने स्मार्टफोन को फ्लाइट मोड यानि Aeroplane Mode  पर डालने के लिए कहा जाता है.

लेकिन, ऐसा क्यों कहा जाता है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर फ्लाइट के टेक-ऑफ करने से पहले ही यात्रियों के मोबाइल फ्लाइट मोड पर क्यों डलवाए जाते हैं. 

Last Updated: March 23, 2026 | 4:53 PM IST
Mandatory for Safety Purpose - Photo Gallery
1/7

सुरक्षा के लिए जरूरी

फ्लाइट की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी यात्रियों के मोबाइल फ्लाइट मोड पर डलवा दिए जाते हैं. दरअसल, केवल मोबाइल ही नहीं बल्कि, यात्रियों के अन्य गैजैट्स जैसे लैपटॉप, स्मार्टवॉच और टैब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी फ्लाइट मोड पर रखना होता है.

Disturbance in Flight - Photo Gallery
2/7

होती है डिस्टर्बेंस

माना जाता है कि गैजेट्स से एक Electromagnetic Waves निकलती हैं, जिसके चलते पायलेट को डिस्टर्बेंस का सामना करना ड़ता है. ऐसे में कई बार पायलट का ध्यान डायवर्ट होकर यात्रिकों और उनके मोबाइल फोन की आवाज पर जा सकता है.

Lowers risk - Photo Gallery
3/7

जोखिम कम होता है

माना जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गैजेट्स अगर फ्लाइट मोड पर होते हैं तो ऐसे में लैंडिंग करते समय फ्लाइट को किसी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है और यात्रा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहती है. इसलिए फ्लाइट मोड ऑन कराया जाता है.

नेटवर्क से जुड़ी समस्या

दरअसल, मोबाइल फोन या लैपटॉप अगर ऑन है तो वह नेटवर्क सर्च करने लगता है. हालांकि, कुछ मामलों में नेटवर्क आ भी जाते हैं. ऐसा स्थिति में फ्लाइट के नेविगेशन सिस्टम में बाधा आ सकती है. इसलिए फोन को फ्लाइट मोड पर रखना चाहिए.

Disturbance in connectivity - Photo Gallery
5/7

कनेक्टिविटी में बाधा

अगर आपने फ्लाइट के अंदर अपना मोबाइल फोन चालू रखा है तो ऐसी स्थिति में कई बार कनेक्टिविटी में भी समस्या आ सकती है. ऐसे में आपके फोन में ही लैंडिंग के बाद कनेक्टिविटी में समस्या देखने के लिए मिल सकती है.

reduces data consumption - Photo Gallery
6/7

डेटा की खपत कम होगी

अगर आप फ्लाइट में बैठकर अपना फोन बंद रखते हैं तो इससे आपके डेटा की खपत भी कम होगी. आपका फोन डेटा से भरपूर रहेगा ताकि आप फ्लाइट के बाहर उतरकर अपना फोन ऑन करके डेटा को आसानी से कनेक्ट कर सकें.

mandatory rules - Photo Gallery
7/7

नियमों के लिए भी जरूरी

अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं और फ्लाइट मोड ऑन नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में यह विमान के नियमों के खिलाफ होगा. दरअसल, सुरक्षित यात्रा करने के लिए ही विमान के स्टाफ द्वारा आपको फ्लाइट मोड ऑन करने की सलाह दी जाती है.

More News