Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखेगा ट्विस्ट, गणगौर की तैयारी में अरमान-अभिरा, दुल्हा-दुल्हन की तरह होंगे तैयार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखेगा ट्विस्ट, गणगौर की तैयारी में अरमान-अभिरा, दुल्हा-दुल्हन की तरह होंगे तैयार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. हालांकि इन दिनों सीरियल की रेटिंग कुछ खास नहीं चल रही है. सीरियल जैसे-तैसे टॉप 10 में अपनी जगह बना रहा है. इस सीरियल में हर चीज बेहद बारीकी से दिखाई जाती है. इसमें गणगौर का त्योहार काफी खास तरीके से मनाया जाता है. हर बार की तरह इस बार भी अभिरा और अरमान मिलकर गणगौर का त्योहार मनाने वाले हैं. हालांकि अब इस शो में धांसू ट्विस्ट नजर आने वाला है. इस ट्विस्ट के जरिए मेकर्स एक बार फिर टीआरपी बटोरने की कोशिश में हैं.

Last Updated: March 20, 2026 | 7:11 PM IST
Abhira gangaur pooja - Photo Gallery
1/5

अभिरा करेगी गणगौर की पूजा

अभिरा गणगौर की पूजा करने वाली हैं. इसके लिए वे दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं. इसके लिए सेट से कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं. इन फोटोज में अभिरा और अरमान को एक साथ खूबसूरत गेटअप में देखा गया.

Abhira and Arman Look for Gangaur - Photo Gallery
2/5

गणगौर के लिए अभिरा और अरमान का लुक

इस लुक में अभिरा भारी-भरकम लहंगे और ज्वैलरी में नज़र आ रही हैं. इसके लिए उन्होंने रजवाड़ी लुक कैरी किया है. वहीं अरमान ने भी अभिरा के लुक के साथ ट्विनिंग की है.

Abhira Arman Fight - Photo Gallery
3/5

अभिरा और अरमान का झगड़ा

बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पेशल एपिसोड में एक बार फिर अभिरा और अरमान का झगड़ा होने वाला है. दोनों का झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि दोनों एक दूसरे पर तेज आवाज में चिल्लाते नजर आएंगे.

Arman Propose Abhira - Photo Gallery
4/5

अरमान करेगा प्यार का इजहार

अगर एपिसोड की बात करें, तो ये रिश्ता क्या कहलाता है में गणगौर की पूजा होने वाली है. इस दौरान एक स्पेशल एपिसोड में ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अरमान और अभिरा एक दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे. अरमान चिल्लाते हुए अभिरा से आई लव यू बोलेगा. अभिरा इसका जवाब नहीं दे पाएगी. वो आई लव यू सुनकर हैरान और इमोशनल हो जाएगी.

Will Mayra Accept Abhira? - Photo Gallery
5/5

क्या मायरा कर पाएगी अभिरा को स्वीकार?

प्यार के इजहार के बीच सवाल ये है कि क्या मायरा अभिरा को स्वीकार कर पाएगी. वहीं अभिरा को इस बात का पता चल चुका है कि मायरा उससे नफरत करती है. ऐसे में मायरा अभिरा और अरमान को एक दूसरे के साथ होने में अड़चनें डाल सकती है.

More News