होम / जेल से बाहर निकलते ही सिद्धू ने मोदी सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप, राहुल गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदे

जेल से बाहर निकलते ही सिद्धू ने मोदी सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप, राहुल गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : April 1, 2023, 8:03 pm IST

इंडिया न्यूज़ : कांग्रेस बर्फ की कोई सिल्ली नहीं जो पिघल जाए। आज अगर मेरा भाई भगवंत मान सुन रहा हो तो वो भी सुन ले। मौजूदा वक्त में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश की जा रही है।” ये शब्द कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के हैं। बता दें, अपने चीर-परिचित अंदाज में सिद्धू ने यह बयान तब दिया, जब उन्हें शनिवार को पटियाला जेल से रिहा किया गया।

जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हल्ला बोला

बता दें, जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने केंद्र की मोदी सरकार को तानाशाही सरकार करार दिया। साथ ही उन्होंने अपने बयानों में अपनी पार्टी के प्रति वफादारी दिखाने की कोशिश की भी। साथ ही विपक्षी एकता को साधने की कोशिश भी करते दिखाई दिए। केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि आज देश भर में तानाशाही चल रही है। लेकिन, इसके खिलाफ उनके नेता राहुल गांधी ढाल बनकर लड़ रहे हैं। सिद्धू ने यह भी कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी उनके लिए हमेशा खड़े रहे हैं और देश के लिए कांग्रेस के पूर्वजों ने काफी कुर्बानियां दी हैं।

‘पंजाब में मौजूदा हालत के लिए केंद्र सरकार’ जिम्मेदार

आगे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए नवोजत सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर माइनॉरिटी प्रधान स्टेट में स्थिति खराब करवा रही है, ताकि राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सके। माजूदा समय में पंजाब की कानून-व्यवस्था के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और भगवंत मान से मामले को समझने की अपील भी की। विपक्षी एकता को साधते हुए सिद्धू ने कहा , “मेरा भाई भगवंत मान भी सुन रहा होगा तो सुन ले। केंद्र सरकार पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश रच रही है.।जहां-जहां माइनॉरिटी वाले लोगों की सरकारें हैं, वहां-वहां केंद्र सरकार साजिशें कर रही है। लेकिन, पंजाब इस देश की ढाल है और इसे तोड़ने की साजिश चल रही है ”।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT