होम / गांधीजी के पास नहीं थी Law की डिग्री, जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा का वीडियो वायरल

गांधीजी के पास नहीं थी Law की डिग्री, जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा का वीडियो वायरल

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : March 24, 2023, 4:47 pm IST

इंडिया न्यूज़ : वैसे तो अबतक देश की राजनीती में अब तक नेताओं की डिग्री की चर्चाएं थी। लेकिन अब ड्रिगी विवाद में महात्मा गांधी की भी इंट्री हो चुकी है। महात्मा गांधी की डिग्री पर बयान दिया है बेहद शांत रहने वाले मनोज सिन्हा ने जिन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी के पास लॉ की डिग्री नहीं थी। आगे सिन्हा ने यह भी कहा है कि लोगों में गांधीजी की डिग्री को लेकर भ्रम है। गांधीजी के पास यूनिवर्सिटी की एक भी डिग्री नहीं थी। था तो उनके पास बस हाई स्कूल डिप्लोमा था। हालाँकि मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी, लेकिन वह काफी पढ़े लिखे थे।

सिन्हा ने यह भी दावा किया कि महात्मा गांधी ने कानून का अभ्यास करने के लिए क्वालिफाइड किया था लेकिन उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। हां, वे शिक्षित बहुत थे। लोगों के बीच में गांधी जी की डिग्री को लेकर गलत धारणा है। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया।

सत्य के सिद्धांत पर चलने वाले थे गांधी

राष्ट्रपिता पर बोलते हुए मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि ‘गांधी जी के तमाम पहलुओं पर गौर करें तो उनके जीवन में सत्य के आलावा कुछ भी नहीं था। बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बाद भी उन्होंने अपने जीवन से सत्य का परित्याग नहीं किया। वो अपनी अंतरात्मा की आवाज को पहचानते थे। शयद यही वजह है कि वह राष्ट्रपति बने। बता दें, सिन्हा की ओर से गांधीजी की डिग्री को लेकर किए गए दावे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सिन्हा के बयान को लोगों ने व्हाट्सऐप का ज्ञान बताया

मालूम हो, गांधी जी पर किए गए मनोज सिन्हा के इस दावे ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस बयान को लेकर खिंचाई भी की है। कुछ यूजर्स ने इसे व्हाट्सऐप ज्ञान भी बताया है तो कुछ लोगों ने उन्हें रिसर्च करने की भी सलाह दी है। जानकारी दें, सिन्हा ने ग्वालियर में आईटीएम यूनिवर्सिटी की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह दावा किया।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर इस स्तोत्र का जरूर पढ़े पाठ, विष्णु और मां लक्ष्मी होंगे प्रसन्न -indianews
मात्र पांच हजार रूपये में करें हिमाचल प्रदेश के मंडी की सैर, गर्मियां में घूमने के लिए हैं परफेक्ट जगह -Indianews
Lok Sabha Election 2024: जानें कौन हैं रायबरेली से BJP के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह-Indianews
ADVERTISEMENT