होम / Gujarat Elections 2022: भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर आज मतदान से ठीक पहले हमला, कांग्रेस पर लगाया आरोप

Gujarat Elections 2022: भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर आज मतदान से ठीक पहले हमला, कांग्रेस पर लगाया आरोप

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 1, 2022, 7:22 am IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज गुरुवार को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। मतदान से ठीक पहले राज्य में अब बवाल शुरू हो गया है। नवसारी जिले की वांसदा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर आज होने वाले मतदान से पहले अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। हमले में बीजेपी उम्मीदवार के सिर पर काफी चोट आई है।

वंसदा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर हमले को लेकर वंसदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर पीयूष ने हमले का आरोप लगाया है। भाजपा का ये कहना है कि मतदान से पहले पूरी प्लानिंग के साथ भाजपा प्रत्याशी पर ये हमला किया गया है। पीयूष के साथ चल रहे भाजपा के 4 से 5 कार्यकर्ता भी इस हमले में घायल हुए हैं। इसके साथ ही काफिले में चल रही 3 से 4 गाड़ियों को भी काफी अधिक नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी 

बता दें कि इस हमले के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, वांसदा तालुका के जरी गांव में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस वाहन में पीयूष पटेल के साथ-साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी सवार थे। मामला अब वंसदा थाने पहुंच चुका है।

Also Read: Gujarat Polls 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान आज, मैदान में 788 उम्मीदवार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Engineer Rashid: जेल में बंद पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बारामूला सीट से दाखिल किया नामांकन -India News
CA Exams: सुप्रीम कोर्ट ने की CA परीक्षा स्थगित करने की मांग खारिज, जानें अब कब होगी परीक्षा -India News
UBSE Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे करें चेक -India News
AAP-Congress Alliance: “दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस का कोई पोस्टर नहीं”, अरविंदर लवली ने AAP की तरफ किया इशारा -India News
Tips To Make Ice Cream: घर पर बनाएं आइसक्रीम, जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद- Indianews
HP Board 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, फिर लड़कियों ने मारी बाजी -India News
OnePlus के ये दो तगड़े फोन जल्द होंगे आपके बाजार में लॉन्च, प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक की जानें डिटेल्स-Indianews
ADVERTISEMENT