Hindi News / Pradesh / 1334 Posts Of Constable Will Be Filled In Himachal Police

हिमाचल पुलिस में भरे जाएंगे कांस्टेबल के 1334 पद

31 अक्टूबर तक करना होगा आनलाइन आवेदन इंडिया न्यूज, शिमला: हिमाचल में पुलिस विभाग में और जवान भर्ती होंगे। सरकार ने पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 1334 पदों में 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल […]

BY: Sunita • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

31 अक्टूबर तक करना होगा आनलाइन आवेदन

इंडिया न्यूज, शिमला:
हिमाचल में पुलिस विभाग में और जवान भर्ती होंगे। सरकार ने पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 1334 पदों में 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल के अलावा 91 पुरुष चालक कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए एक से 31 अक्टूबर के बीच आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आनलाइन आवेदन के लिए पुलिस विभाग का भर्ती लिंक एक से 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आवेदक इस बार आनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क आॅफलाइन व आनलाइन जमा करवा सकेंगे। उधर, इस बार 100 रुपए कोविड शुल्क भी देना होगा।

इस बार भर्ती में इंटरव्यू नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक छह चरण में होने वाली इस भर्ती को जिला रिक्रूटमेंट कमेटी (डीआरसी) आयोजित करेगी। सभी डीआरसी भर्ती की तारीख के लिए अलग से अधिसूचना जारी करेगी। पहला चरण आनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन व फीस जमा करने का होगा। अगले चरण में भर्ती शेड्यूल और स्थान नोटिफाई होंगे। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रूटनी और अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। इस बार लंबाई के अधिकतम पांच अंक, लिखित परीक्षा के अधिकतम 80 और सर्टिफिकेट परीक्षण के अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे। कुल भर्ती प्रक्रिया अधिकतम 100 अंकों की होगी। एससी/एसटी के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40 फीसदी व अन्य श्रेणियों के पास 50 फीसदी होगी। चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आठ साल की सेवा के बाद नियमित ग्रेड मिलेगा।

CM योगी ने लिया PM मोदी का बदला, अभद्र टिप्पणी करने वाले इस गैंगस्टर के अवैध बिल्डिंग पर चलवाया बुलडोजर

himachal police logo

इस बार 100 रुपए कोविड शुल्क भी देना होगा

छह श्रेणी में होने वाले आवेदनों में सामान्य, गोरखा और होमगार्ड श्रेणी के लिए 200 रुपए, एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल, ईडब्ल्यूएस, महिला व ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के होमगार्ड के लिए प्रोसेसिंग फीस 50 रुपए रखी है। इसके अलावा इस बार 100 रुपए कोविड शुल्क भी देना होगा। उधर, भर्ती के लिए पात्रता के लिए 31 अक्टूबर को अधिकतम व न्यूनतम आयु सीमा को कैलकुलेट करने के लिए कट आफ डेट निर्धारित किया गया है। सभी जरूरी सर्टिफिकेट, जिनमें हिमाचली बोनाफाइड, आरक्षण श्रेणी सर्टिफिकेट और पुरुष कांस्टेबल चालक के लिए भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्टूबर तक वैलिड होने जरूरी होंगे।

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue