Hindi News / Pradesh / Man Arrested At Mumbai Airport With Cocaine Worth Rs 28 Crore

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसा शख्स, 28 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

Mumbai Airport Man Honey Trapped: इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को, एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया। बता दें कि आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Mumbai Airport Man Honey Trapped: इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को, एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया। बता दें कि आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। नाम न छापने की शर्त पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुंबई निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया। जल्द ही वो दोस्त बन गए और महिला ने उसे इथियोपिया आने का लालच दिया।

कोकीन वाला बैग ले जाने के लिए किया मजबूर

जानकारी के अनुसार बताया गया कि वो आदमी अपनी नौकरी छोड़कर उससे मिलने वहां गया। लेकिन वहां पहुंचने पर जब उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने बताया कि वो मुंबई में ही है। वहां कुछ लोगों ने उसे कोकीन वाला बैग ले जाने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने कहा, उसे कोकीन की खेप के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया था। आरोपी ने कोकीन को एक बैग में छुपाया था। इसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया निगरानी के आधार पर पकड़ा था।

CM योगी ने लिया PM मोदी का बदला, अभद्र टिप्पणी करने वाले इस गैंगस्टर के अवैध बिल्डिंग पर चलवाया बुलडोजर

Mumbai Airport Man Honey Trapped.

जांच में सामने आई ये बात

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वो टूट गया और उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे ये सब करने के लिए मजबूर कर रही है। उसने कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि उसने हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है।

Tags:

ethiopiaIndiaMumbaiMumbai airportMumbai Crime NewsMumbai NewsMumbai Policeभारतमुंबईमुंबई एयरपोर्टमुंबई न्यूज़मुंबई पुलिस
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue