होम / Lok Sabha Election 2024: पंजाब में AAP ने आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, 5 मंत्री और एक अभिनेता के नाम पर लगी मुहर

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में AAP ने आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, 5 मंत्री और एक अभिनेता के नाम पर लगी मुहर

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 14, 2024, 6:12 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),  Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 में से 8 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। जारी की गई लिस्ट में पांच मौजूदा मंत्रियों का नाम मौजूद हैं। जिनमें कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह खुड्डियां, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. बलबीर सिंह का नाम शामिल है।

Also Read: पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा गायत्री मंत्र? जानें पूरी सच्चाई

पांच मंत्रियों को क्यों 

ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि पांच मंत्रियों को क्यों चुना गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों के मुकाबले अभी नई है। कई क्षेत्रों में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जैसे मजबूत नेता नहीं हैं। साथ ही इस बात को लेकर पंजाब के एक अधिकारी का कहना है कि “आप की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए मंत्री चेहरे होते हैं। इससे उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में अच्छे विकल्प मिलते हैं।” उदाहरण के लिए, गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से दो बार के विधायक हैं और मंत्री बनने से पहले भी बरनाला जिले में आप का सबसे प्रसिद्ध चेहरा रहे हैं।

Also Read: Ram Gopal Varma ने राजनीति में ली एंट्री, आंध्र प्रदेश की इस जगह से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

फरीदकोट सीट से अभिनेता को मौका

बता दें कि आप ने फरीदकोट सीट से एक जाने माने एक्टर करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है। अनमोल पंजाबी सिनेमा में एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने कैरी ऑन जट्टा और मंजे बिस्त्रे फ्रेंचाइजी जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं जालंधर और फतेहगढ़ साहिब में आप ने उन नेताओं को मैदान में उतारा है जो पहले कांग्रेस में थे।

13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी ने जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को फिर से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक रिंकू 2023 में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक पहले आप में शामिल हो गए। आप ने अभी तक पांच सीटों आनंदपुर साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और फिरोजपुर पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस, शिअद, भाजपा और बसपा ने भी अभी तक सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Also Read: आसान भाषा में जानें क्या है CAA, भारतीय नागरिक पर क्या होगा असर?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT