होम / Punjab Congress सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब में इस्तीफों की झड़ी

Punjab Congress सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब में इस्तीफों की झड़ी

Vir Singh • LAST UPDATED : September 28, 2021, 2:27 pm IST

कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना व पंजाब कांग्रेस महासचिव योगेंद्र ढींगरा ने भी दिया इस्तीफा

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

Punjab Congress पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद प्रदेश सरकार में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। मंगलवार को सबसे पहले सिद्धू ने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनके समर्थन में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। सबसे पहले देर शाम कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने सिद्धू के समर्थन में इस्तीफा दिया। रजिया ने मंगलवार सुबह ही मंत्री पद संभाला था। उनके बाद पंजाब कांग्रेस महासचिव योगेंद्र ढींगरा ने भी पद से इस्तीफा दे दिया।

Punjab Congress पंजाब कैबिनेट ने बुलाई आपात बैठक, बैठक के बीच से उठकर परगट सिंह पटियाला रवाना

पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बीच में देर शाम पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई जो अभी जारी है। वहीं, परगट सिंह के भी इस्तीफा देने की चर्चा थी, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। परगट सिंह कैबिनेट बैठक के बीच में ही उठ गए और नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने के लिए पटियाला जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। रजिया सुल्ताना कैप्टन मंत्रिमंडल में भी थी। उनके पति मोहम्मद मुस्तफा सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार हैं। दोनों सिद्धू के पटियाला आवास पर पहुंचे हैं।

Punjab Congress सिद्धांतों के आदमी हैं सिद्धू साहब (Razia Sultana)

रजिया सुल्ताना ने कहा कि उन्होंने सिद्धू के साथ एकजुटता में इस्तीफा दिया है। रजिया ने कहा कि सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं। रजिया के पति व नवजोत सिंह सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ आक्रामक रहे हैं।

Read More : Punjab Election 2022 : नवजोत सिद्धू और विवाद, एक सिक्का, दो पहलू

Read More : Punjab Election 2022 : नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Connact Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT