इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
Randeep Surjewala Big Statement : सुरजेवाला ने किसान नेताओ का चुनाव लड़ने का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। पंजाब किसान नेता अगर चुनाव लड़ रहे हैं तो यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा।
रणदीप सुरजेवाला व नवजोत सिंह सिद्धु ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि चन्नी के करीबी रिश्तेदार के घर ईडी की रेड ईडी की रेड नहीं है। आजकल ईडी इलेक्शन डिपार्टमेंट बन गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आज पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब माडल पर मोहर लगाते नजर आए। दोनों नेताओं ने पंजाब कांग्रेस भवन में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब माडल की बातें दोहराई, जिस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सहमति जताई।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश के किसान व मजदूरों के साथ केंद्र सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार ने आमदनी दोगुणी करने की बात की थी, लेकिन आमदनी तो दोगुणी हुई नहीं, पर दर्द जरूर सौ गुणा बढ़ गया। कहा कि जब कृषि कानून लाया गया तब अकाली साथ थे।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तो इसको लेकर अपने राज्य भी कानून भी बना दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके पास पंजाब के विकास के लिए माडल है। उन्होंने कहा कि अगर अन्य दलों के पास भी ऐसा माडल हो तो बताएं। सिद्धू ने कहा कि वह दाल, मक्की पर एमएसपी देंगे।
Read More : The Sacrilege Book Release जस्टिस रंजीत सिंह ने अपनी किताब ‘द सैक्रिलेज’ का विमोचन किया
Read More : Dharamshala Skyway Ropeway मुख्यमंत्री ने धर्मशाला स्काईवे रोपवे का लोकार्पण किया
Read More : Terrorist Hideout Busted : आतंकियों ने छिपने के लिए खोदी थी खाई
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.