होम / Sukhjinder Singh Randhawa ने संभाला पद

Sukhjinder Singh Randhawa ने संभाला पद

India News Editor • LAST UPDATED : September 21, 2021, 10:20 am IST

मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य नेता रहे मौजूद
सभी वर्गों का किया जाएगा उत्थान: रंधावा
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
पंजाब के नव-नियुक्त उप मुख्यमंत्री Sukhjinder Singh Randhawa ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया। इस मौके पर रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी और राज्य सरकार की लोक-हितैषी नीतियों और योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पार्टी हाईकमान का जताया आभार

रंधावा ने उनपर विश्वास प्रकट करने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और इसके साथ ही राज्य के लोगों की सेवा करने और अपनी सभी जिम्मेदारियों को लगन और समर्पित भावना के साथ निभाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी जो राज्य की आर्थिकता की रीढ हैं।

Also Read : CM के आदेश पर पुलिस सक्रिय

ये रहे मौजूद

इस मौके पर दूसरों के अलावा तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, मनप्रीत सिंह बादल, संगत सिंह गिलजियां, दर्शन सिंह बराड़, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह जीरा, प्रीतम सिंह कोटभाई, परमिंदर सिंह पिंकी, कुलदीप सिंह वैद, नवतेज सिंह चीमा, दविंदर सिंह घुबाया, मदन लाल जलालपुर, पिरमल सिंह और जगदेव सिंह कमालू (सभी विधायक) के अलावा उनके पारिवारिक सदस्यों में से उदयवीर सिंह रंधावा और बब्बी अबुल खुराना, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान (अमृतसर ग्रामीण) भगवंत सिंह सच्चर और उनके समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए।

Connect Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रातों-रात दिल्ली का शख्स बन गया करोड़पति, जानें कैसे
KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ 262 रन चेज करके रचा इतिहास, मुकाबले में टूटे ये बड़े 5 रिकॉर्ड
तमिलनाडु में हीटवेव का भीषण प्रकोप, CM स्टालिन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रन का लक्ष्य-Indianews
पूनम महाजन का मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से कटा टिकट, इस वकील को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार
Face Packs: ग्लास स्किन के लिए चावल के आटे से इन तरीको से बनाएं फेस पैक्स, त्वचा को मिलेंगे ये फायदे -Indianews
T20 World Cup 2024: हर्षा भोगले ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी अपनी भारतीय टीम, हार्दीक की जगह CSK के इस खिलाड़ी को दिया जगह
ADVERTISEMENT