Hindi News / Rajasthan / Congress Is Going To Play Big In Rajasthan What Is Rahul Gandhis New Plan

राजस्थान में कांग्रेस करने जा रही बड़ा खेला! Rahul Gandhi का क्या है नया प्लान ?

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से संगठनात्मक फेरबदल नहीं हुए हैं, लेकिन अब जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी शामिल है। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पार्टी को नई ऊर्जा मिल सके।

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से संगठनात्मक फेरबदल नहीं हुए हैं, लेकिन अब जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी शामिल है। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है, ताकि पार्टी को नई ऊर्जा मिल सके।

असम पुलिस की FIR के खिलाफ Ranveer Allahabadia ने खटखटाया SC का दरवाजा

रिटायर्ड महिला IAS के बंदूक का लाइसेंस सस्‍पेंड, यहां जानें पूरी बात

Congress is going to play big in Rajasthan

जानें बदलाव की जरूरत क्यों?

बताया गया है कि, राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान कई पदाधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय रहे। पार्टी नेतृत्व अब ऐसे लोगों को संगठन से बाहर करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी जल्द ही नई नियुक्ति होने की संभावना है, साथ ही हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के स्तर पर कुछ नई नियुक्तियां की गई हैं। अब ब्लॉक, बूथ और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भी काम शुरू होने वाला है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिलों में फीडबैक बैठकें बुला सकते हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर बदलाव जरूरी हैं।

युवा चेहरों को मिलेगी जगह?

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस उदयपुर डिक्लेरेशन के तहत संगठन में युवा चेहरों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। उड़ीसा में नए पीसीसी चीफ की नियुक्ति के बाद राजस्थान में भी इसी तरह के बदलाव की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस देशभर में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। राजस्थान में भी जल्द ही नए संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा हो सकती है। इससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

महाकुंभ में फिर महासंकट! इन जिलों में लगा भयंकर जाम, यहां की हालत तो सबसे ज्यादा बुरी

Tags:

Rajasthan Politics
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue