Hindi News / Rajasthan / Kirori Lal Meenas Tears Welled Up He Said Whoever Said That Tribals Are Not Hindus

Kirodi Lal Meena : किरोड़ी लाल मीणा के झलके आंसू, बोले-"जिसने कहा आदिवासी हिंदू नहीं है.."

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Kirodi Lal Meena :  डॉ. किरोड़ी लाल मीना बीते शनिवार को यानी 7 सितंबर को सवाई माधोपुर दौरे पर रहे थे। उस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीना बजरिया में आयोजित महाराज मुरलीधर की राम कथा कार्यक्रम में पहुंचे। डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने कथावाचक महाराज मुरलीधर का आशीर्वाद लिया। डॉ. […]

BY: Poonam Rajput • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Kirodi Lal Meena :  डॉ. किरोड़ी लाल मीना बीते शनिवार को यानी 7 सितंबर को सवाई माधोपुर दौरे पर रहे थे। उस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीना बजरिया में आयोजित महाराज मुरलीधर की राम कथा कार्यक्रम में पहुंचे। डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने कथावाचक महाराज मुरलीधर का आशीर्वाद लिया। डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राम भजनों पर भक्ति भाव से नृत्य किया। वे हाथों में झांझ बजाते नजर आए।

अब राजनेताओं की तरह जनता भी बदल गई है

डॉ. किरोड़ी लाल ने राम कथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जैसे राजनेता बदल गए हैं, वैसे ही जनता भी बदल गई है। डॉ. किरोड़ी ने कहा कि मेरे बगल में गंगापुर सिटी है, जहां की जनता ने फिर से उस आदमी को विधायक बनाया, जिसने कहा था कि आदिवासी या मीना हिंदू नहीं हैं। वह फिर से चुनाव जीतकर चला गया, इसमें किसकी गलती है?

रिटायर्ड महिला IAS के बंदूक का लाइसेंस सस्‍पेंड, यहां जानें पूरी बात

Kirodi Lal Meena

पाकिस्तान को हराने के बाद बदले BCB के सुर, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हाथुरूसिंघा ही होंगे बांग्लादेश के कोच

जो व्यक्ति भगवान राम को गाली दे रहा था, वह फिर से चुनाव जीत गया। उन्होंने कहा कि गंगापुर सिटी में इतनी बड़ी हिंदू आबादी होने के बावजूद वह आदमी चुनाव जीत गया, इसमें किसकी गलती है। यह हमारी गलती है। डॉ किरोड़ी ने कहा कि जो व्यक्ति सनातन का अपमान कर रहा है, भगवान राम और गणेश आदि को गाली दे रहा है, वह आज भी जीत रहा है, इसीलिए आज राजनीति बिगड़ रही है। डॉ किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि मैं यहां कोई राजनीतिक भाषण नहीं दे रहा हूं। बल्कि मेरे दिल में जो दर्द है, उसे बयां कर रहा हूं।

Ramnagar News: रामनगर में सड़क पर शिकार खाते दिखा बाघ, लोगों में फैली दहशत 

Tags:

Breaking India NewsIndia newsIndia news rajasthanKirodi Lal MeenaKirori Lal Meenalatest india newsMLARajasthan PoliticsSawai Madhopurtoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue