होम / Pm Modi: आज जयपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, चार परिवर्तन यात्राओं का होगा समापन

Pm Modi: आज जयपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, चार परिवर्तन यात्राओं का होगा समापन

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 25, 2023, 3:50 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Pm Modi: राजस्थान विधानसभा में अब कुछ समय ही शेष रह गया है। जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। जहां इस चुनावी मैदान में सभी दिग्गज नेता अपनी-अपनी पूरी भागीदारी दे रहे है। इन सबके बीच आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां पीएम मोदी एक सार्वजनिक रैली को संबोधित भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इस रैली के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की राज्य भर में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं का समापन भी हो जाएगा।

बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में होंगी शामिल

(Pm Modi)

जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी के इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेने वाली है। जिसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, महिला आरक्षण विधेयक के लिए मोदी को धन्यवाद देने बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होंगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि, पीएम मोदी के संबोधन और रैली के चलते ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ में 42 ब्लॉक बनाए गए हैं और हर ब्लॉक की कमान एक महिला के हाथ में दी गई है।

महिलाओं का होगा अलग ड्रेस कोड

(Pm Modi)

वहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, पीएम मोदी के इस रैली स्थल पर लगभग 25 हजार विशेष महिलाएं केसरिया साड़ी और साफा पहने हुए होंगी, जो कार्यक्रम में आने वालों का स्वागत करेंगी। वहीं महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी का प्लेकार्ड भी होगा। यह देश की महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए किया जाएगा। महिलाएं देश की महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन करेंगीं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT