होम / Rajasthan: भाजपा ने की संकल्प पत्र-प्रबंधन समिति की घोषणा, चौंकाने वाली बात- पूर्व CM वसुंधरा का नाम लुप्त, चौंकाने वाली बात

Rajasthan: भाजपा ने की संकल्प पत्र-प्रबंधन समिति की घोषणा, चौंकाने वाली बात- पूर्व CM वसुंधरा का नाम लुप्त, चौंकाने वाली बात

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 18, 2023, 7:03 am IST

India News,(इंडिया न्यूज), Rajasthan: राजस्थान(Rajasthan) विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की सियासत में लगातार रुप से गर्माहट देखने को मिल रहा है। जिसके बाद राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र घोषणा और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह घोषणा हुई। लेकिन इसमें सबसे चौकाने वाली बात ये है कि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है।

संकल्प पत्र कमेटी

Rajasthan

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि, जारी संकल्प पत्र कमेटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रभुलाल सैनी, राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाय गया है। सदस्य के रूप में सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, रतन गाडरी, रामगोपाल सुधार, प्रभु बडालिया, जसवंत विश्नोई, अशोक वर्मा, सीएल मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मानक चतुर्वेदी, सरदार जसवीर सिंह और डॉ एसएस अग्रवाल को जगह मिली है। इसके साथ हीं चुनाव प्रबंधन समिति में नारायण पंचारिया को अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सीएम मीणा, कन्हैयालाल बैरवा, राजेंद्र सिंह शेखावत और आनंद शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।

यह भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT