Hindi News / Rajasthan / Rajasthan News After Maharashtra Now Rajasthan Is Preparing To Give The Status Of State Mother To Cow Know How

Rajasthan News: महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की तैयारी; जानें कैसे

India News RJ (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News:  अब राजस्थान में भी गाय को राज्य माता का दर्जा देने की तैयारी चल रही है। महाराष्ट्र के अधिकारियों से कानून की जानकारी ली जा रही है। सितंबर में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य माता का दर्जा देने का फैसला किया था। अब राजस्थान में भी गो तस्करी को […]

BY: Poonam Rajput • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News RJ (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News:  अब राजस्थान में भी गाय को राज्य माता का दर्जा देने की तैयारी चल रही है। महाराष्ट्र के अधिकारियों से कानून की जानकारी ली जा रही है। सितंबर में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य माता का दर्जा देने का फैसला किया था। अब राजस्थान में भी गो तस्करी को रोकने के लिए गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाएगा। महाराष्ट्र के बाद राजस्थान अब दूसरा राज्य बन जाएगा जिसे ये दर्जा मिलेगा

गाय को राज्य माता का दर्जा

रिटायर्ड महिला IAS के बंदूक का लाइसेंस सस्‍पेंड, यहां जानें पूरी बात

Rajasthan News

महाराष्ट्र में गाय को राज्य माता का दर्जा 16 अक्टूबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सीएम को पत्र लिखकर गाय को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की थी। पशुपालन एवं गो पालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब ऊंट को राज्य पशु घोषित किया गया तो इसकी तस्करी और बलि पर रोक लगी थी। जब गाय को राज्य माता का दर्जा मिल जाएगा तो तस्करी पर रोक लग जाएगी। क्या गाय को गोमाता का दर्जा देने के लिए विधेयक लाना पड़ेगा या नियमों में बदलाव की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए क्या प्रावधान किए गए हैं। जल्द ही सरकार सकारात्मक सोच के साथ इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

UP Weather: बारिश न कर दे त्योहारों का मजा किरकिरा, यूपी के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी!

मंत्री जोराराम कुमावत ने कही ये बात

मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में गोमाता को राज्यमाता का दर्जा दिया है। हम वहां की सरकार से चर्चा कर रहे हैं। क्या गाय को गोमाता का दर्जा देने के लिए विधेयक लाना पड़ेगा या नियमों में बदलाव की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए क्या प्रावधान किए गए हैं। जल्द ही सरकार सकारात्मक सोच के साथ इस दिशा में आगे बढ़ेगी। 5वीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे गोमाता का पाठ सरकारी स्कूलों के पांचवीं कक्षा के बच्चे जल्द ही गोमाता का पाठ पढ़ेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस कक्षा में गोमाता पर एक अध्याय शामिल करने के संकेत दिए हैं।

खुद को ग्लोबल पावर कहने वाला चीन पढ़ा बढ़ी मुश्किल में, जल्दी अगर नहीं उठाया गया कोई कदम, तो भारत समेत सभी देशों पर पडे़गा असर

मदन दिलावर ने कहा कि छोटे बच्चों को गोमाता के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। गोमाता के गोबर और मूत्र का क्या उपयोग है? दूध स्वास्थ्य के लिए कितना उपयोगी है? गोमाता धरती माता के लिए बहुत उपयोगी है, बच्चों को इस बारे में भी पता होना चाहिए।

गायों को आवारा कहने पर रोक

उन्होंने कहा कि हम विद्वानों से इस बारे में बात करेंगे कि बच्चों को यह कैसे पढ़ाया जा सकता है। इसके बाद संभव हुआ तो पांचवीं कक्षा में गाय से जुड़ा एक चेपर जोड़ा जाएगा। मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गायों को लेकर बहुत अच्छा आदेश जारी किया गया है, जिसमें राजस्थान सरकार ने गायों को आवारा कहने पर रोक लगा दी है। इसके स्थान पर सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करने की अधिसूचना जारी की गई है।

खुद को ग्लोबल पावर कहने वाला चीन पढ़ा बढ़ी मुश्किल में, जल्दी अगर नहीं उठाया गया कोई कदम, तो भारत समेत सभी देशों पर पडे़गा असर

Tags:

bhajan lal sharmaBreaking India NewsIndia newsMaharashtra governmentRajasthan CMRajasthan NewsTodays India News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue