Hindi News / Rajasthan / Siliserh Lake Is Filled With Water Alert Issued In Many Villages

Mansarovar Dam: सिलीसेढ़ झील में भरा लबालब पानी, कई गांव में अलर्ट जारी

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Mansarovar Dam: अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित सिलीसेढ़ झील देश-विदेश में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इस साल हुई भारी बारिश के कारण 8 साल बाद सिलीसेढ़ झील लबालब भरी है और झील से पानी ओवरफ्लो होने लगा है। थोड़ी सी बारिश के बाद झील ओवरफ्लो होने लगेगी। […]

BY: Poonam Rajput • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Mansarovar Dam: अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित सिलीसेढ़ झील देश-विदेश में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इस साल हुई भारी बारिश के कारण 8 साल बाद सिलीसेढ़ झील लबालब भरी है और झील से पानी ओवरफ्लो होने लगा है। थोड़ी सी बारिश के बाद झील ओवरफ्लो होने लगेगी। ऐसे में लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। इस झील में साल भर पानी रहता है और लोग दूर-दूर से यहां बोटिंग के लिए आते हैं।

शादी के 2 साल बाद हॉलीवुड इस एक्ट्रेस ने दी तलाक की अर्जी, दूसरी शादी की सालगिरह पर उठाया बढ़ा कदम

राजस्थान सरकार ने मंदिरों और पुजारियों के लिए की बड़ी घोषणा ,पुजारियों के वेतन बढ़े,  भोग का पैसा हुआ डबल

Mansarovar Dam

एनसीआर के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल अलवर की सिलीसेढ़ झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित इस झील में साल भर पानी रहता है।कई बार झील में पानी 26 फीट तक पहुंच गया है, लेकिन 8 साल बाद सिलीसेढ़ झील ओवरफ्लो हुई है। गांव में अलर्ट जारी, प्रशासन तैनात

सिंचाई विभाग के अधिकारी संजय खत्री ने बताया कि झील के लबालब भर जाने के कारण झील के आसपास के सभी गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। नहर झील के आसपास के क्षेत्र में सिविल डिफेंस और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ग्रामीणों को पानी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत, घर में रखी ये चीजें मिनटों में कर देंगी कमाल

झील के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण है

झील के आसपास के भराव क्षेत्र में अवैध होटल और रेस्टोरेंट बन गए हैं। खेतों में पानी भर गया है। सिलीसेढ़ झील में पानी आने से कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने कुछ समय पहले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन एक होटल का हिस्सा ही ढहाया गया और उसके बाद कार्रवाई बंद हो गई।

Sirohi News: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रूट रहेंगे डायवर्ट, भारत बंद के दौरान पॉर्किंग की भी अलग व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था करने में जुटा प्रशासन

झील में बारिश का पानी भर जाने की जानकारी SDM, तहसीलदार, पुलिस समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को झील के आसपास तैनात कर दिया गया है। सिलीसेढ़ झील की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए है।

डेंगू-मलेरिया के अलावा भी मच्छर के काटने से होती है खतरनाक बीमारी, कुछ से जा सकती है जान

झील में हैं 500 मगरमच्छ

सिलीसेढ़ झील में 500 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। ऐसे में प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है, क्योंकि झील के आसपास ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में मगरमच्छ ग्रामीणों पर हमला कर सकते हैं। साथ ही मगरमच्छ की जान को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वन विभाग को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

डेंगू-मलेरिया के अलावा भी मच्छर के काटने से होती है खतरनाक बीमारी, कुछ से जा सकती है जान

झील से किसानों को दिया जाता है पानी

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूब के महीने में झील से आसपास के ग्रामीणों को सिंचाई कार्य के लिए पानी दिया जाता है। इसलिए इसे हमेशा रिजर्व रखा जाता है।

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में सड़कों पर उतरेंगे सौरव गांगुली, BJP का 5 दिनों का विरोध प्रदर्शन, पढ़ें ताजा अपडेट

Tags:

Alwar latest newsalwar newsBreaking India NewsIndia newsIndia news rajasthanlatest india newsRajasthan Newstoday india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue