India News(इंडिया न्यूज) Rajasthan News: राजस्थान में महिला के साथ छेड़छाड का मामला सामने आया है। यहां अलवर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी करना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और पहले तो उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या है पूरा मामला
Rajasthan News
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक महिला अपने पति के साथ अलवर जिला अस्पताल में कान की जांच कराने आई थी। अस्पताल में दाखिल होते ही एक व्यक्ति ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। दरअसल महिला जहां भी जा रही थी, व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था।
महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी
महिला का पति बार-बार व्यक्ति की हरकतों को नोटिस कर रहा था। महिला के पति ने महिला को अपने पास बुलाया। व्यक्ति वहां भी पहुंच गया और महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। आरोपी महिला को गुमराह करने की कोशिश भी कर रहा था। इसी बीच महिला के पति ने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
Delhi Pollution: दिल्ली- NCR में GRAP 2 हुआ लागू, बाहर निकलने से पहले जानें ये जरुरी नियम