होम / क्या है "धींगा गवर" का यह त्यौहार? क्यों इस पूजा में नहीं होती आदमियों की एंट्री? जानिए क्या है इस पूजा का रहस्य

क्या है "धींगा गवर" का यह त्यौहार? क्यों इस पूजा में नहीं होती आदमियों की एंट्री? जानिए क्या है इस पूजा का रहस्य

Mehak Jain • LAST UPDATED : April 17, 2022, 11:25 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:

What Is This Festival Of Dhinga Gavar : भारत में बहुत अलग अलग प्रकार के त्यौहार होते है जिन्हे बहुत उत्सुकता के साथ मनाया जाता है यदि हमे इन विभिन्न संस्कृतियों को समझना है तो पुरे देश का भ्रमण करना होगा। ऐसा ही एक त्यौहार है “धींगा गवर” जो राजस्थान में मनाया जाता है। जो आपको राजस्थान की संस्कृति के बारे में भी जानकारी देगा। इस त्यौहार में 16 दिन तक पूजा चलती है जिसमे सिर्फ महिलाओ का राज होता है। उन 16 दिनों में हर दी पूजा होती है, और कथा होती है लेकिन इस पूजा के आखिरी दिन की रात को घर के आदमियों का पूजा में आना मना होता है। आइये जानते है इसके पीछे का कारण, और धींगा गवर से जुडी पूरी जानकारी।

क्या है धींगा गवर की मान्यता 

What Is This Festival Of Dhinga Gavar

आपको बता दे कि धींगा गवर को सती का ही एक रूप माना जाता है। उनके पति सप्तऋषि की युद्ध में मौत होने के बाद वे भगवान शिव के पास पहुंची थी। उन्होंने भगवान शिव से सिर पर कलश उतारने को कहा तो वे मान गए लेकिन सात वचन मांगे। इनमें एक वचन यह भी था कि धींगा गवर की आरती के बाद कोई भी आदमी उनके सामने नहीं आएगा।

आरती में आदमियों की नहीं है एंट्री

What Is This Festival Of Dhinga Gavar

यही वजह है और इसी के बाद से यह परंपरा आज तक चली आ रही है। सुबह 4 बजे की आरती के बाद मोहल्ले की महिलाओं की ओर से आवाज लगाई जाती है कि वे विसर्जन के लिए जा रही है। ऐसे में सारे आदमी अपने घरों में चले जाते हैं। जब महिलाएं आरती के बाद विसर्जन के लिए जाती है उसी समय से पूजा होने तक कोई भी आदमी उनके सामने नहीं आता।

पूजा स्थल से कोई भी चीज़ नहीं जाती घर

What Is This Festival Of Dhinga Gavar

धींगा गवर कमेटी से जुड़े गुरु गोविंद कल्ला ने बताया कि धींगा गवर की प्रतिमा का विसर्जन भी अनूठे तरीके से होता है। सुबह 4 बजे की आरती के बाद तिजणियां(महिलाएं) प्रतिमा पर मेहंदी फेर देती है। इसके बाद साल भर तक प्रतिमा मेहंदी से ढकी रहती है। खास बात यह है कि पूजा स्थल पर आने वाले कोई भी चीज घर नहीं जाती। यहां तक की माचिस की डिब्बी भी घर नहीं ले जा सकते।

जानिए क्या है “धींगा गवर” की पूरी कहानी (Know what is the full story of “Dhinga Gavar”)

What Is This Festival Of Dhinga Gavar

धींगा गवर का यह त्यौहार जोघपुर में मनाया जाता है। कहा जाता है कि धींगा गवर की प्रतिमा में गवर और उनके बेटे के रूप में भगवान गणेश हैं। यह भी कहा जाता है कि यह वह की एक मात्र ऐसी पूजा है जहां मां गवर की पूजा सिंगल पेरेंट के रूप में की जाती है। धींगा गवर से जुडी पूरी कहानी को आगे पढ़िए

एक बार ऋषियों का सम्मेलन हुआ, उनमें एक सप्तऋषि भी थे। सम्मेलन में किसी बात को लेकर युद्ध छिड़ गया, जिसमें सप्तऋषि की मृत्यु हो गई। जब उनकी पत्नी सती को इस बारे में जानकारी मिली तो वे क्रोधित हो गईं और श्राप देने लगी। इस पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने नारद मुनि से सती का गुस्सा शांत करने को कहा।

नारद मुनि ने समझाया तो उन्होंने उपाय बताया। मां सती ने कहा कि वे स्नान कर, शुद्ध कपड़े पहन, शृंगार कर, सिर पर कलश रखेगी। एक हाथ में पंखी और बेटे को लेकर आधी रात में भगवान विष्णु के घर जाकर कलश उतारने काे कहेगी। इस पर भगवान विष्णु ने कह दिया कि वह भगवान शिव से यह अनुरोध करें।

ऐसा सुन सती भगवान शिव के पास पहुंची। कलश उतारने को कहा तो वे मान गए। इसी पर सटी ने भगवान शिव से सात वचन मांग लिए, जिन्हे भगवान शिव ने पूरा भी किया। यही कारण है कि इस प्रतिमा में वे अपने बेटे के साथ नजर आती है।

क्यों 7 दिन एक बिंदी की कि जाती है पूजा

इस पूजा की बहुत अलग अलग परम्पराओ में एक खास परम्परा यह भी है कि 16 दिन में से केवल 9 दिन ही धींगा गवर की पूरी प्रतिमा की पूजा की जाती है। इससे पहले 7 दिन तक माथे की एक बिंदी दीवार पर लगा मां गौरी के रूप में पूजा की जाती है। माना जाता है कि उन दिनों माता के सती होने की वजह से महिलाएं शुरुआत के 7 दिनों बाद इसकी पूजा करती है। इसी के बाद दीवार पर गौरी की प्रतिमा उकेरी जाती है।

What Is This Festival Of Dhinga Gavar

Also Read:- Free Fire की पहली एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानिए फिल्म की कुछ खास बाते

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Tiktok Csis: क्या कनाडाई लोगों की जासूसी के लिए चीन टिकटॉक का कर रहा इस्तेमाल ? खुफिया एजेंसी की चेतावनी-Indianews
Chandu Champion Trailer: Kartik Aaryan की चंदू चैंपियन का जबरदस्त ट्रेलर हुआ जारी, सैनिक लुक में दहाड़ते दिखे एक्टर -Indianews
Cannes 2024: फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद Aishwarya Rai की होगी सर्जरी, जानें डिटेल्स -Indianews
डिसरप्टर्स लिस्ट 2024 में शामिल होने वाली पहली भारतीय स्टार बनीं प्रेग्नेंट Deepika Padukone, Ranveer Singh ने बरयाया प्यार -Indianews
PM Modi Rally in Delhi: दिल्ली में बोले पीएम मोदी, कहा-मेरे वारिस हैं 140 करोड़ देशवासी-Indianews
PM Modi Rally in Delhi: पीएम मोदी ने पाकिस्तानी शरणार्थियों से की मुलाकात, देखें-Indianews
Kawasaki Ninja ZX-4RR लिमिटेड एडिशन की सामने आई पहली फोटो, भारतीय बाजार में जल्द हो सकती है लॉन्च-Indianews
ADVERTISEMENT