होम / Ayodhya Ram Mandir: 3 चरणों में हो रहा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, समिति के अध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir: 3 चरणों में हो रहा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, समिति के अध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 28, 2023, 5:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Ayodhya Ram Mandir: देश के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन राम लला अपने महल में विराजेंगे। जिसे लेकर काफी तेजी से तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। इस पावन दिन का हिस्सा बनने के लिए देश के कई बड़े चेहरों को न्योता भेजा गया है। राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आ रहे हैं।

  • निर्माण कार्य 3 चरणों में हो रहा है
  • हला चरण दिसंबर 2023 तक होगा

समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir के निर्माण को लेकर समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि “कोई भी कार्य जल्दी में नहीं बल्कि गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य 3 चरणों में हो रहा है। पहला चरण दिसंबर 2023 तक है। दूसरा 2024 में होगा जब पूरे मंदिर का निर्माण हो जाएगा और तीसरा चरण परिसर का निर्माण कार्य होगा।”

विपक्ष की नाराजगी 

राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में देश के कई राजनीतिक पार्टियां हिस्सा लेंगी। हालांकि कई विपक्षी पार्टियां इससे दूरी बनाती दिख रही हैं। कई विपक्षी दलों का मानना है कि बीजेपी मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल कर रही है। जिसे लेकर विपक्षी नेताओं के बीच हलचल तेज है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT