होम / Best Jobs 2023: साल 2024 की ये टॉप पांच नौकरियां, जिसमें जमकर होगी कमाई!

Best Jobs 2023: साल 2024 की ये टॉप पांच नौकरियां, जिसमें जमकर होगी कमाई!

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 22, 2023, 3:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),  Best Jobs 2023: नए साल की शुरुआत होने वाली है। अगला साल और भी धमाकेदार हो इसके लिए लोग कई क्षत्रों में नई संभावनाओं की तलाश शुरू करने लगते है। समय के साथ जॉब सेक्टर में भी कई बदलाव हो रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे सेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें धमाकेदार कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

1.ब्लॉकचेन डेवलपर

यह एक ऐसा फील्ड है जिसमें बढ़िया ग्रोथ होने के आसार हैं। ब्लॉकचेन डेवलपर बनकर कोई भी मोटी कमाई कर सकता हैं। क्या प्राइवेट और क्या पब्लिक दोनों ही सेक्टर्स में इनकी डिमांड हाई रहती है। करेंसी ट्रांजेक्शन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, डेटा सिक्योरिटी और हैंडलिंग जैसे कई काम यह देखते हैं। शुरुआत के 8 लाख सालाना कमाई होती है। बाद में साल के 45 से 50 लाख रुपये अर्न कर सकते हैं।

2.मशीन लर्निंग इंजीनियर

यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ही ब्रांच है। इंडस्ट्री में इनकी डिमांड हाई है। इस फील्ड में शुरू के 10 लाख और बाद में 45 से 50 लाख तक की कमाई की जा सकती है।

3. बिजनेस एनालिस्ट

बिजनेस एनालिस्ट, इंडिया के हाई पेइंग जॉब्स में से एक है। माइक्रोसॉफ्ट, विप्रो, अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है। सैलरी की बात करें तो शुरुआत में सालाना 8 लाख की कमाई होती है। बाद में यह बढ़ते-बढ़ते 40 लाख तक कमा सकते हैं।

4.डेवऑप्स इंजीनियर

ये वो लोग होते हैं जो आईटी टीमों और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ मिलकर काम करते हैं। ये लोग नये सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलप करते हैं। शुरुआत में उनकी सैलरी  सालाना 8 लाख होती है जो कि आगे बढ़ कर कुछ सालों का एक्सपीरियंस होने के बाद साल के 30 लाख तक हो सकती है।

5. इन्वेस्टमेंट बैंकर

इनवेस्टमेंट बैंकर, अगर आप इस फील्ड में जाना चाहते हैं तो अच्छा ऑप्शन है। इसमें आने वाले वक्त में उछाल आनी तय है। ये लोग अपने एरिया के एक्सपर्ट माने जाते हैं। जो कि कंपनियों को इनवेस्टमेंट से जुड़ी राय देने के साथ उसका ख्याल भी रखते है।  सैलरी की बात करें तो अधिकतम 40 लाख रुपये तक हो सकती है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT