होम / BPSC TRE 2023 Out: बिहार शिक्षक भर्ती के बचे हुए सभी परिणाम जारी, हजारों पद अब भी खाली

BPSC TRE 2023 Out: बिहार शिक्षक भर्ती के बचे हुए सभी परिणाम जारी, हजारों पद अब भी खाली

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 22, 2023, 1:34 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), BPSC Bihar Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की  ओर से  माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के कुछ रिजल्ट पहले ही जारी कर दिए गए थे। अब बाकी के बचे हुए परिणाम आउट कर दिए गए हैं। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन अगस्त में हुआ था। जो उम्मीदवार इस पर परीक्षा में शामिल हुए थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (Bihar Teacher Result 2023) चेक कर पाएंगे। जान लें कि क्लास और सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट के लिंक को  वेबसाइट पर अलग-अलग अपलोड किए गए हैं।

अब भी कई पद खाली

 खबर एजेंसी की मानें तो आयोग ने कक्षा 9-10 के 10 विषयों (हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, फारसी, अरबी, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला) और कक्षा 11वीं-12वीं के चार विषयों (कंप्यूटर साइंस, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी) के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा को रिजल्ट की घोषणा की है। जान लें कि माध्यमिक में कुल 32,916 खाली सीटें थीं। इनमें से केवल 26,204 उम्मीदवारों का चयन हो पाया है। अभी भी साइंस, इंग्लिश और हिंदी विषयों के लिए टीचर के पद खाली हैं।

कई चरणों में आए रिजल्ट

आयोग की ओर शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट कई लेयर में आउट किए  गए हैं। जिसके तहत पहले कक्षा 1 से 5वीं (पीआरटी) के दो विषयों उर्दू और सामान्य, 11वीं-12वीं के सात विषयों (भोजपुरी, मगही, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, उद्यमिता, संगीत, राजनीति विज्ञान) के रिजल्ट जारी हुए। 1,22,324 लोग ही इस सरकारी नौकरी (Teacher Job) का फायदा उठा सकते हैं। हजारों पद अभी भी खाली हैं।

आवेदन अधिक, भर्ती कम

बिहार में कक्षा 1 से 12वीं तक के कई विषयों के लिए कुल 1,70,461 वैकेंसी निकली थी। इसके तहत;

  • इनमें प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) के कुल 79943 पद,
  • टीजीटी टीचर (कक्षा 9-10) के 32916 पद
  • पीजीटी टीचर (कक्षा 11-12) के 57602 पद शामिल हैं।
  • भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को आयोजित  हुई।

ऐसे देखें रिजल्ट

  •  पहले चरण में बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी.
  • इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें
  • आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें:-

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT