<

Ind vs SA 2nd T20, Pitch Report: न्यू चंडीगढ़ की नई पिच पर पहला इंटरनेशनल मैच, बल्लेबाज उड़ाएंगे ‘गर्दा या गेंदबाजों की होगी मौज?

Ind vs SA Pitch Report: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का दूसरा मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा. इस मैच में पिच को समझना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि यहां पर कोई पुरुष इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है.

Ind vs SA 2nd T20, Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो कि इस मैदान पर खेला जाने वाला पहला मैच होगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई है. कटक में खेले गए पहले मुकाबले में बल्लेबाजों की काफी मुश्किल हुई, जबकि भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

हालांकि दूसरे टी20 मैच में पिच बिल्कुल नई होगी, जिसके लिए प्लेइंग-11 फाइनल करने में दोनों टीमों को उलझन होगी. बता दें कि न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक कोई पुरुष इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है, हालांकि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी इस मैदान पर आईपीएल के दौरान खेल चुके हैं. जानें इस पिच पर किसे मदद मिलेगी…

न्यू चंडीगढ़ में कैसा होगा पिच का मिजाज?

न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लगभग 40 एकड़ में फैला है और इसमें लगभग 38,000 दर्शक बैठ सकते हैं. इस पिच पर आईपीएल के दौरान 200 से स्कोर चेज हुए हैं, जबकि 111 रन भी डिफेंड किए गए हैं. इससे साफ होता है कि इस वेन्यू की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि पिच अच्छी गति, उछाल और कैरी देती है. वहीं, लाइट्स में, गेंद स्विंग और सीम करने की संभावना है, जिससे नई गेंद के तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. बता दें कि इस स्टेडियम में ज्यादा बड़े स्टैंड नहीं हैं, जिसके चलते ओस का असर भी कम होता है.

इस स्टेडियम में क्या है रिकॉर्ड?

न्यू चंडीगढ़ के इस मैदान पर 23 टी20 मैच खेले गए हैं, हालांकि इनमें एक भी इंटरनेशनल मैच शामिल नहीं है. इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली 8 बार जीत हासिल कर सकी है. इस पिच पर सबसे ज्यादा टीम टोटल 238 रन है, जो साल 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया था.  वहीं, आईपीएल में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन रहा है, जो 2025 में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था.

कैसा रहेगा मौसम?

न्यू चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज अच्छा रहने की संभावना है. गुरुवार को दिन के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. इस दौरान तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इसके बाद जैसे-जैसे दिन ढलेगा, वैसे ही तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी. रात में मैदान पर थोड़े ओस भी रहेंगे, जिससे टॉस जीतने वाली टीम को फायदा हो सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST