<
Categories: मनोरंजन

18 साल पहले आमिर खान ने चली ऐसी चाल, जिसका शिकार बने अक्षय खन्ना, बैठे-बिठाए छिन गई 260 करोड़ी फिल्म

Guess The Movie: 18 साल पहले आमिर खान ने एक बड़ी हिट फिल्म दी थी. उस फिल्म में आमिर के काम को काफी पसंद किया गया था. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आमिर नहीं, बल्कि अक्षय खन्ना उस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे.

Guess The Movie: 50 साल के अक्षय खन्ना की सोई हुई किस्मत जाग चुकी है. ‘छावा’ में खूंखार और खतरनाक औरंगजेब बनने के बाद अब ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर अक्षय ने पूरा खेल ही एक तरफा कर दिया है. रणवीर सिंह और विकी कौशल जैसे सितारे भी उनके आगे टिक नहीं पा रहे हैं. बड़े-बड़े हीरो को धूल चटाते हुए विलेन के रोल में मिस्टर खन्ना खूब जच रहे हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 18 साल पहले उन्हें एक ऐसी फिल्म ऑफर होने वाली थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है. हालांकि आमिर खान ने उस दौरान एक ऐसी चाल चली कि वो फिल्म अक्षय के पास पहुंच ही नहीं पाई.

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आमिर की साल 2007 में आई ‘तारे ज़मीन पर’ थी. इस बात का खुलासा भी खुद अक्षय ने किया था. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि डायरेक्टर अमोल गुप्ता उनके पास ‘तारे ज़मीन पर’ लेकर आने वाले थे और फिल्म में दिखाए गए टीचर के किरदार में वह उन्हें कास्ट करना चाहते थे.

आमिर खान को पसंद आ गई थी कहानी

अक्षय खन्ना के मुताबिक अमोल उन्हें पर्सनली नहीं जानते थे. ऐसे में उन्होंने आमिर खान से संपर्क किया ताकि वह उनके जरिए एक्टर तक पहुंच सकें. आमिर और अक्षय ने ‘दिल चाहता है’ में साथ काम किया था. लेकिन जब आमिर ने स्क्रिप्ट सुनी तो वह कहानी से काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने खुद टीचर का किरदार निभाने का फैसला कर लिया. 

आमिर ने अक्षय को खुद बताई थी ये बात

अक्षय खन्ना ने बाद में महबूब स्टूडियो में आमिर से हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए बताया कि सुपरस्टार ने साफ-साफ इस बात को कबूल किया कि उन्होंने डायरेक्टर को उनके पास आने की अनुमति नहीं दी और उन्होंने खुद फिल्म की. जिसपर अक्षय ने कहा कि कोई बात नहीं. जब ‘तारे ज़मीन पर’ पर रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी हर किसी का दिल छू लिया. 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने भारत में 194 करोड़ का कारोबार किया और दुनिया भर में फिल्म ने 260 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 

अक्षय खन्ना के काम की हो रही है तारीफ

हालांकि अक्षय खन्ना ने बीते कुछ सालों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है. फिल्म ‘मॉम’ और ‘दृश्यम 2’ में एक्टर के काम को खूब पंसद किया गया था. अक्षय की फिल्मों में शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही थी. उनकी डेब्यू फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन एक्टर का काम सभी को पसंद आया था. 

Sweety Gaur

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST