<

क्या होने वाला है कुछ बड़ा! बिना दर्शकों के क्यों खेले जाएंगे WPL के मुकाबले; पीछे की वजह जान ठनक जाएगा माथा

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के दो मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. इसकी वजह नवी मुंबई नगर निगम चुनाव बताए जा रहे हैं.

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते WPL के दो मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. इसकी वजह नवी मुंबई नगर निगम चुनाव बताए जा रहे हैं. पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को जानकारी दी है कि 15 जनवरी को चुनाव होने के कारण वे मैचों के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पाएंगे, इसलिए यह फैसला लिया गया.

ये मुकाबले होंगे प्रभावित

इस फैसले से जिन मैचों पर असर पड़ सकता है उनमें उनमें 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स बनाम UP वॉरियर्स मैच और 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस बनाम UP वॉरियर्स मैच शामिल हैं. 16 जनवरी को होने वाले गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच में दर्शकों को एंट्री मिलेगी या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

टिकट भी नहीं बिके

14, 15 और 16 जनवरी के मैचों के टिकट अभी तक WPL की आधिकारिक टिकट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं. इससे साफ है कि इन मैचों को लेकर पाबंदियां अभी जारी हैं. BCCI की ओर से अंतिम फैसला आना बाकी है.

सुरक्षा न मिलने की वजह

पुलिस ने साफ तौर पर BCCI को बताया है कि चुनाव और WPL मैच एक ही दिन होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था देना संभव नहीं है. इसी वजह से मैच बंद दरवाजों के पीछे कराने का फैसला किया गया.

शेड्यूल और चुनाव की जानकारी

WPL का शेड्यूल 29 नवंबर को जारी किया गया था, जबकि चुनाव की तारीख 15 दिसंबर को घोषित हुई. चुनाव की तारीख तय होते ही WPL समिति को इसकी जानकारी दे दी गई थी, लेकिन तब तक नवी मुंबई में होने वाले मैचों की तैयारियों में बदलाव के लिए समय बहुत कम बचा था.

BCCI की आधिकारिक घोषणा बाकी

अब तक BCCI ने प्रभावित मैचों में दर्शकों की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, क्योंकि DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए शुरुआती और हालिया डबल-हेडर मैचों में अच्छी भीड़ देखने को मिली थी.

17 जनवरी से हालात सामान्य होने के संकेत

17 जनवरी को DY पाटिल स्टेडियम में होने वाले डबल-हेडर मैचों के टिकट फिलहाल उपलब्ध हैं.
पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स और दूसरा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इससे संकेत मिलते हैं कि चुनाव के बाद दर्शकों की एंट्री फिर से शुरू हो सकती है.

इसके बाद बदलेगा वेन्यू

17 जनवरी के बाद WPL टूर्नामेंट वडोदरा शिफ्ट हो जाएगा, जहां सीजन के बाकी मैच खेले जाएंगे. इससे आगे के मुकाबलों के लिए वेन्यू में बदलाव देखने को मिलेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 7 April: यूपी में तेल के दामों में बड़ा ट्विस्ट! सस्ता होगा सफर या बढ़ेगी महंगाई की मार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 7, 2026 06:04:05 IST

Petrol Diesel Price Today 7 April: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नया मोड़! फायदा होगा या जेब होगी ढीली?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 7, 2026 06:02:58 IST

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST