<
Categories: हेल्थ

बच्चे को हेल्दी रखने का जादुई नुस्खा… जानिए क्या मां के चुंबन से शिशु की इम्युनिटी बढ़ती है? डॉक्टर अनुराधा ने बताई सच्चाई

Immunity Booster For Babies: क्या आपने कभी सुना है कि मां का बेबी को किस करना लाभदायक हो सकता है? इसको लेकर लोगों में कई तरह के मतभेद होते हैं. आज हम आपको इससे जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात बताने वाले हैं. इसको लेकर Dr Anuradha HS के इंस्टाग्राम पर कुछ रोचक जानकारियां शेयर की हैं-

Immunity Booster For Babies: घर में किसी नन्हें मेहमान के आने की खुशी कुछ और ही होती है. मां के लिए तो मानो अनमोल तोहफा. घर का हर कोई शिशु के छोटे-छोटे हाथों, सॉफ्ट स्किन को छूकर प्यार-दुलार करना चाहता है. बच्चे को गोद में लेकर गले लगाना उसके माथे या गाल और हाथों को चूमना चाहते हैं. लेकिन, इस स्पर्श को डॉक्टर गलत मानते हैं. क्या आपने कभी सुना है कि मां का बेबी को किस करना लाभदायक हो सकता है? आज हम आपको इससे जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात बताने वाले हैं. एक्सपर्ट की माने तो, बच्चे को मां का लाड़-प्यार मिलना उसे भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने में हेल्प करता है और उसके विकास के लिए जरूरी माना जाता है. सामान्यतौर पर, बच्चों को इम्यूनिटी अपनी मां के ब्रेस्ट मिल्क से मिलती है, जो न्यूट्रिएंट्स का एक भरपूर और डायनैमिक सोर्स है, और कई ज़रूरी बायोएक्टिव फैक्टर्स भी. लेकिन चुंबन से भी एक मां अपने शिशु की इम्युनिटी पावर को बूस्ट कर सकती है. ऐसा क्यों होता है और इसके क्या फायदे हैं? इसको लेकर Dr Anuradha HS के इंस्टाग्राम पर कुछ रोचक जानकारियां शेयर की हैं-

मां के बच्चे को चूमने पर क्या होता है?

– डॉक्टर कहती हैं कि, शिशु की इम्युनिटी पावर बूस्ट करने के लिए बार-बार नाक, मुंह और गालों पर किस करें. रिसर्च से पता चलता है कि जब मां अपने बच्चे को बार-बार किस करती है, तो वो अपने बच्चे के मुंह और स्किन से जर्म्स को बाहर निकाल देती है. 

– मां के किस करने से मेमोरी सेल्स एक्टिवेट हो जाते हैं और वो एंटीबॉडीज़ बनाना शुरू कर देती है, जो बहुत खास होती हैं और जर्म्स के लिए कस्टमाइज़ होती हैं. ये एंटीबॉडीज़ उसके ब्रेस्ट मिल्क में जाती हैं और जब वो बच्चे को दूध पिलाती है तो बच्चे के मुंह और आंतों को कोट करती हैं. और इन नुकसानदायक बैक्टीरिया को ब्लॉक कर देती है और मार देती हैं. जिससे बच्चे को हेल्दी रहने और इन इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है.

मां कब बच्चे को Kiss करने से बचे

– अगर मां को सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द या होंठों पर छाले (कोल्ड सोर) हों, तो बच्चे को किस करने से बचना चाहिए. ऐसे समय में संक्रमण बच्चे तक जल्दी पहुंच सकता है, क्योंकि उसकी इम्यूनिटी कमजोर होती है.

– नवजात शिशु, प्रीमैच्योर बेबी या बीमार बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है. ऐसे बच्चों को किस करने से पहले खास सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह का इंफेक्शन न फैले.

– बाहर से आने के बाद बिना हाथ-मुंह धोए बच्चे को किस करना ठीक नहीं है. बाहर के कीटाणु बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

– खाना खाने के बाद या मुंह साफ किए बिना बच्चे को किस करने से बचना चाहिए. मुंह में मौजूद बैक्टीरिया बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहंचा सकते हैं.

– प्यार जताने के लिए होंठों पर किस करने की बजाय बच्चे के माथे या सिर पर हल्का किस करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए माँ का प्यार बच्चे के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST