<

किसी ने झटके 60 विकेट, किसी ने बरसाए रन… फिर भी इग्नोर हुए ये 4 खिलाड़ी, टेस्ट टीम में नहीं मिला मौका

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. साथ ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे सारांश जैन को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. हालांकि फिर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, क्योंकि कुछ ऐसे खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी मौका नहीं मिला.

Players Who Get Ignored: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. इसके अलावा 33 साल के स्टार ऑलराउंडर सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया गया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन भी टीम में शामिल है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस के आधार पर तय होगी.

हालांकि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है, जो लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ी हुई है. जानें किन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका…

आकिब नबी

भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से तहलका मचाया हुआ है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 मैचों में 60 विकेट हासिल किए थे. आकिब ने पूरे सीजन सिर्फ 12.56 की औसत से गेंदबाजी की. साथ ही उन्होंने 7 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए. इस असाधारण प्रदर्शन के बावजूद आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला.

मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैचों में 16.72 की औसत से 37 विकेट चटकाए, जिसमें 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिया. फिर भी उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया.

आर स्मरण

इस लिस्ट में कर्नाटक के युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण का भी नाम भी शामिल है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 9 मैचों में 86.36 की शानदार औसत से 950 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक आए. इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी आर स्मरण को भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला.

करुण नायर

भारत के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को भी एक बार फिर सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया. करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में  9 मैचों में 58.25 की औसत से 699 रन बनाए. इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल रहे. इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने करुण नायर को इग्नोर कर दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST