<

वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान के 63 क्रिकेटरों ने टी20 लीग के लिए कराया रजिस्टर, कब होगी नीलामी, जानें सबकुछ

इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग की नीलामी के लिए पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने अपना नाम दर्ज करा लिया है. कप्तान सलमान अली आगा के साथ शाहीन अफरीदी, साइम अयूब और उस्मान तारिक जैसे प्रमुख खिलाड़ी इसमें शामिल हैं.

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम के लगभग सभी बड़े खिलाड़ी ने इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग की नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज करा दिया है. कप्तान सलमान अली आगा के साथ शाहीन अफरीदी, साइम अयूब और उस्मान तारिक जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी 11 और 12 मार्च को लंदन में होने वाली इस नीलामी का हिस्सा बनेंगे. कुल 711 खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के 63 क्रिकेटर शामिल हैं, जबकि बीसीसीआई के नियम के मुताबिक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इसमें नहीं है.
हालांकि, इस बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों की राह आसान नहीं मानी जा रही. इंग्लिश मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से बच सकती हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नीलामी के बाद कितने खिलाड़ी टीमों में जगह बना पाते हैं. इसके अलावा इंटरनेशनल शेड्यूल भी चयन को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है.

6 फ्रेंचाईजी के भारतीय कनेक्शन

पिछले सीजन में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदगी सीमित रही थी. केवल मोहम्मद आमिर और मोहम्मद वसीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की ओर से खेले थे, जबकि जफर गोहर ओवल इनविंसिबल्स की टीम में शामिल थे. द हंड्रेड की आठ में से छह फ्रेंचाइजियों के भारतीय कनेक्शन बताए जा रहे हैं. इनमें एमआई ओवल (रिलायंस इंडस्ट्रीज), मैनचेस्टर सुपरजायंट्स (आरपीएसजी ग्रुप), साउदर्न ब्रेव (जीएमआर ग्रुप) और सनराइजर्स लीड्स (सन टीवी) जैसी टीमें शामिल हैं.

बड़े नाम भी शामिल

नीलामी सूची में शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी 1 लाख पाउंड की बेस प्राइस के साथ शामिल हैं. वहीं अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, जमान खान और उस्मान तारिक 75 हजार पाउंड की श्रेणी में हैं. फहीम अशरफ, इमाद वसीम और अन्य खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 हजार पाउंड रखी गई है. कप्तान सलमान अली आगा की बेस प्राइस 75 हजार पाउंड तय की गई है. देखना होगा कि नीलामी में कौन से खिलाड़ी सोल्ड होते हैं और कौन अनसोल्ड.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST

‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने…

Last Updated: April 8, 2026 15:05:01 IST

गंगा घाट पर शराबी हरयाणवी महिला की बदतमीजी ने किया शर्मसार, मर्यादा भूलकर स्थानीय लोगों को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो!

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के तट हरियाणा से आई एक महिला अपने पति…

Last Updated: April 8, 2026 15:03:04 IST