<

Sachin vs Virat: ‘सचिन उतने मजबूत नहीं थे जितना विराट’! डिविलियर्स ने कोहली को बताया भारत की सफलता का असली हीरो!

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से आगे बताते हुए बड़ा बयान दिया है. गॉल टेस्ट के बाद डिविलियर्स ने कहा कि विदेशी सरजमीं पर भारत को मजबूत बनाने और नए मानक तय करने में कोहली ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया है. जानिए डिविलियर्स ने ऐसा क्यों कहा.

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli | De Villiers On Virat Tendulkar: दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ भारत की 165 रनों की बड़ी जीत के बाद एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) साथी विराट कोहली की जमकर तारीफ की. डिविलियर्स का मानना है कि विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम के खेलने के तरीके और उसके बेंचमार्क को आगे बढ़ाने में विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है.

सचिन-विराट की तुलना पर बोले डिविलियर्स

डिविलियर्स ने यह बातें अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कीं. उन्होंने कहा, ‘अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो सचिन तेंदुलकर ही वह पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने भारत के लिए इस बदलाव की शुरुआत की थी. लेकिन विराट कोहली उनसे भी एक कदम आगे निकले और उन्होंने इसे एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया. सचिन ने पहली बार दुनिया को दिखाया था कि उपमहाद्वीप के बल्लेबाज भी तेज और उछाल भरी विदेशी पिचों पर हावी हो सकते हैं. विराट ने उसी सोच को अपनाया और भारतीय क्रिकेट के मानकों को काफी ऊंचा कर दिया’

अगर आंकड़ों की बात करें तो दोनों दिग्गजों का सफर थोड़ा अलग रहा है. सचिन तेंदुलकर ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. वह 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाकर टेस्ट इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं, मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले विराट कोहली के नाम 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन दर्ज हैं.

विदेशी दौरों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सचिन के कुल टेस्ट रनों का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा (8,705 रन) भारत से बाहर आया है, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में विदेशी जमीन पर बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. दूसरी तरफ, विराट कोहली ने भारत से बाहर खेले गए 66 टेस्ट मैचों में 4,774 रन बनाए हैं.

अगर SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की बात करें, तो वहां भी आंकड़ों में अंतर साफ दिखता है. सचिन ने इन चार देशों में 63 टेस्ट मैचों की पारियों में 51.30 की औसत से 5,387 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 23 अर्धशतक शामिल थे. वहीं, विराट कोहली ने SENA देशों में 46 टेस्ट खेलकर 42.08 की औसत से 3,661 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं.

युवा खिलाड़ियों पर विराट का प्रभाव

भले ही आंकड़ों में सचिन का पलड़ा भारी दिखता हो, लेकिन डिविलियर्स के मुताबिक विराट का सबसे बड़ा योगदान भारतीय टीम में जीत की मानसिकता भरना रहा है. विराट ने जिस आक्रामकता के साथ टीम को विदेशों में लड़ना और जीतना सिखाया, उसी का नतीजा है कि आज केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा खिलाड़ी भी उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं.

डिविलियर्स ने कहा, ‘विराट की इसी सोच का असर है कि आज केएल राहुल और पडिक्कल जैसे खिलाड़ी सचिन और विराट के बनाए रास्तों पर चलकर अपनी बल्लेबाजी का स्तर बढ़ा रहे हैं.’

केएल राहुल को दी अहम सलाह

हालांकि, डिविलियर्स ने केएल राहुल की तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें सुधार करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘केएल राहुल की तकनीक बेहद मजबूत है और वह भारतीय टीम के बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. लेकिन विदेशों में उनका औसत सिर्फ 34 का है, जिसे बेहतर करने की जरूरत है. जब भी वह क्रीज पर टिक जाएं, तो उन्हें केवल शतक बनाकर नहीं रुकना चाहिए, बल्कि उसे 180 जैसे बड़े स्कोर में बदलना चाहिए. क्योंकि विदेशी पिचों पर नई गेंद के सामने शून्य पर आउट होने का खतरा हमेशा बना रहता है. इसलिए उनके लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े शतकों में बदलें.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Nvidia CEO का तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे 7 लाख करोड़ रुपये? जेनसन हुआंग की दौलत को लेकर चर्चा तेज

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति 155.4 अरब डॉलर आंकी गई है. तलाक की अटकलों…

Last Updated: November 10, 2026 08:53:52 IST

Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 10, 2026 08:46:40 IST

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

Pawan Kalyan Divorce: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी शादी…

Last Updated: November 10, 2026 08:32:56 IST

10 नवंबर को NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें बाजार खुलने की अगली तारीख

10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा के कारण NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा. शेयर बाजार…

Last Updated: November 10, 2026 08:56:29 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव! नोएडा से लखनऊ तक देखें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट…

Last Updated: November 10, 2026 08:13:45 IST