<

ड्रिंक्स के लिए बाहर निकला बैटर, फील्डर ने फेंकी गेंद, स्टंप्स पर जा लगी, अंपायर ने दे दिया आउट

Abhimanyu easwaran Run out: रणजी ट्रॉफी में बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन अजीब तरीके से रन-आउट हो गए. ईश्वरन 81 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह रन आउट हुए. आइए जानते हैं कैसे.

Abhimanyu easwaran Run out: रणजी ट्रॉफी के बंगाल और सर्विसेज (Bengal vs Services) के मैच में एक हैरान करने वाला मोमेंट देखने को मिला, जब बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन अजीब तरीके से रन-आउट हो गए. ईश्वरन 81 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में थे, लेकिन एक छोटी गलती ने उनकी पारी को खत्म कर दिया. वह ड्रिंक्स ब्रेक के लिए क्रीज से बाहर निकले लेकिन उन्हें रन आउट दे दिया गया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

यह घटना 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. स्ट्राइक पर खड़े सुदीप चटर्जी ने गेंद को सीधे गेंदबाज आदित्य कुमार की ओर मारा. ईश्वरन ने सोचा कि गेंद पूरी हो गई है और ड्रिंक्स ब्रेक आने वाला है. इसलिए वह अपने क्रीज से बाहर होकर पवेलियन की ओर चलने लगे. लेकिन खेल अभी जारी था. जब आदित्य ने थ्रो किया तो बॉल गेंदबाज की उंगलियों को छूकर स्टंप्स पर जा लगी और फिर बेल भी गिर गई.
फिर सर्विसेज की टीम ने तुरंत रन-आउट के लिए अपील की.

81 पर आउट हुए ईश्वरन

थर्ड अंपायर से जांच के बाद ईश्वरन को आउट करार दिया गया. इससे पता चलता है कि यह दिखाता है कि क्रिकेट में हमेशा सतर्क रहना कितना जरूरी है, क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी भी छोटी गलती कर सकते हैं. ईश्वरन इस तरह 151 गेंदों में  81 रन बनाकर ही आउट हो गए. उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का भी शामिल था. हालांकि, ईश्वरन ने माना कि यह पूरी तरह उनकी गलती थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने परिस्थिति को गलत समझा और फील्डिंग टीम ने कुछ गलत नहीं किया.

कोच का रिएक्शन

बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इसे क्रिकेट इतिहास के अजीब रन-आउट्स के साथ तुलना की, लेकिन कहा कि ईश्वरन का मामला अलग था क्योंकि यह गलतफहमी की वजह से हुआ, वास्तविक नहीं. यह घटना याद दिलाती है कि जब तक अंपायर ने कहे मैच हमेशा चल रहा होता है. थोड़ी सी भी लापरवाही टीम को महत्वपूर्ण विकेट गंवा सकती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST