Oscar Nomination 2026: ऑस्कर 2026 से भारत को बहुत उम्मीदें थीं. आज यानी 22 जनवरी को नॉमिनेशन सामने आ गए हैं. भारत की 'होमबाउंड' इसमें जगह बनाने से चूक गई है, जिसने सभी देशवासियों का दिल तोड़ दिया है.
oscar
Oscar 2026: फिल्म निर्माता नीरज घेवन द्वारा निर्देशित फिल्म फिल्म “होमबाउंड” 98वें अकादमी पुरस्कारों में नामांकन हासिल करने में असफल रही. हालांकि, इस भारतीय फिल्म को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था.लेकिन अब भारत की उम्मीदें ऑस्कर 2026 से पूरी तरह खत्म हो गई है. देखें नॉमिनेशन लिस्ट.
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 22 जनवरी को लॉस एंजिल्स में 98वें एकेडमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की घोषणा की. इस कैटेगरी में अकादमी की 15 चयनित सूची में भारत की की फिल्म ‘होमबाउंड’ शामिल थी, लेकिन यह अंतिम पांच में जगह नहीं बना पाई. इस वजह से भारत की सारी उम्मीदें अब खत्म हो गईं. करण जौहर और आदर पूनावाला द्वारा निर्मित, हिंदी भाषा की इस फिल्म ने पिछले साल मई में कान्स फिल्म महोत्सव के अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में अपने प्रीमियर के साथ शुरुआत करते हुए, फिल्म समारोहों में शानदार प्रदर्शन किया था.
यह फिल्म बचपन के दोस्तों शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) की कहानी है, जिनका पुलिस में शामिल होने का सपना उनके जीवन को आकार देता है. जाह्नवी कपूर ने भी इसमें शानदार भूमिका निभाई है. यह फिल्म युवाओं के सपने, अभाव, रिश्ते और संघर्ष की कहानी बयां करती है.
98वां अकादमी पुरस्कार समारोह 15 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा. इस श्रेणी में अंतिम नामांकित फिल्में ब्राजील की “द सीक्रेट एजेंट”, फ्रांसीसी ड्रामा “इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट”, नॉर्वे की “सेंटिमेंटल वैल्यू”, स्पेन की “सिरात” और ट्यूनीशियाई फीचर फिल्म “द वॉइस ऑफ हिंद रजब” हैं.
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…