<
Categories: खेल

Abhishek Sharma: भारत की जीत पर अभिषेक शर्मा के परिवार में ख़ुशी की लहर, बहन का भावुक बयान

Ind vs Pak: भारत के एशिया कप 2025 खिताब जीतने के बाद अभिषेक शर्मा के पिता, मां और बहन ने उनके शानदार प्रदर्शन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर गर्व जताया. उनके परिवार ने भारत की एशिया कप जीत को अपने लिए खास तोहफा बताया.

Abhishek Sharma Family Proud Moment: रविवार, 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद, अभिषेक शर्मा के पिता राज कुमार शर्मा ने टूर्नामेंट में अपने बेटे के प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए कहा कि हाल ही में समाप्त हुए टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है. अभिषेक के लिए एशिया कप 2025 शानदार रहा और उन्हें टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात पारियों में 44.86 की औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतकों की मदद से 314 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त किया.

पिता का गर्व से भरा बयान

टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर बात करते हुए राज कुमार शर्मा ने ANI को बताया कि हम सभी बहुत गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं कि अभिषेक शर्मा को एशिया कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. यह बहुत बड़ी बात है. भारत की एशिया कप खिताबी जीत पर आगे बोलते हुए अभिषेक के पिता ने कहा कि मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. सभी खिलाड़ियों ने इसमें योगदान दिया है. कल का मैच बहुत दिलचस्प था.

बहन ने भी ज़ाहिर की ख़ुशी

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने भी हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2025 में अपने भाई के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जताई. कोमल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मेरे भाई अभिषेक ने एशिया कप टूर्नामेंट जीता है. हम ट्रॉफी घर लाए हैं, और हम सभी बहुत खुश हैं. मैं अपनी शादी से पहले अपने भाई से यह तोहफ़ा सचमुच चाहती थी. मुझे अंदर ही अंदर पता था कि भारत यह जीतेगा.

छाती पीट-पीटकर रोया पाकिस्तानी फैन, लेकिन तमन्ना पूरी नहीं कर पाया Haris; Video Viral 

मां का फख़र

एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की मां मंजू शर्मा कहती हैं कि घर में सब बहुत खुश हैं. लोग हमें बधाई दे रहे हैं. मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है. यह पूरे देश के लिए है. मेरा बेटा बहुत अच्छा खेल रहा है और पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.

दुबई में खेले गए टी20 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपना दूसरा टी20 और कुल नौवां एशिया कप खिताब जीता. पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी में फ़रहान (57) और फ़ख़र ज़मान (46) की बदौलत अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कुलदीप यादव (4/30), वरुण चक्रवर्ती (2/30) और बुमराह (2/25) की शानदार गेंदबाज़ी के चलते टीम 146 रन पर सिमट गई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही (20/3), लेकिन तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की ज़बरदस्त पारी खेली और संजू सैमसन (24) व शिवम दुबे (33) के साथ अहम साझेदारियां कर टीम को फतह हासिल कराई. रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर विजयी रन बनाया. मैच के बाद पुरस्कार वितरण में भारतीय खिलाड़ियों ने PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी का आभार नहीं जताया, और नक़वी ने भी भारतीय खिलाड़ियों की विशेष सराहना नहीं की.

‘भारत से जीतने की हमारी औकात नहीं’, Video में ‘पठान भाई’ ने अपने ही देश को दीं सैकड़ों गालियां; कान बंद कर लेंगे Naqvi

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST