<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के परिवहन मंत्री Anil Vij ने दी बड़ी जानकारी, PPP मॉडल के तहत साइबर सिटी में होने जा रहा है ये काम

Gurugram Bus Terminal: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने साइबर सिटी में होने वाले बड़े बदलाव के बारे में जानकारी दी है.

Anil Vij on Cyber City Bus Terminal: गुरुग्राम जिसे साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है, में अब देश के सबसे आधुनिक ओर विश्व स्तरीय बस टर्मिनल बनने जा रहा है. यह प्रोजेक्ट PPP यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत संचालित होगा. इससे सरकार और प्राइवेट कंपनियों का संतुलित योगदान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि सरकार का कंट्रोल इस पर बना रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़ें. इस बात की जानकारी खुद हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा, श्रम मंत्री अनिल विज ने दी.

क्या बताया मंत्री अनिल विज ने?

जानकारी देते हुए मंत्री अनिल विज ने बताया कि गुरुग्राम साइबर सिटी का नाम दुनिया भर में फेमस है और यह इंटरनेशनल निवेशकों की पहली पसंद बन चुकी है, यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियों के कार्यालय हैं, इसलिए यहां की ढांचागत व्यवस्था भी विश्व स्तरीय होनी चाहिए. इसे ही देखते हुए हमने नए बस टर्मिनल डिजाइन किया जाएगा.  वर्तमान में, द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित गांव सीही में बस टर्मिनल के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. जब तक नया टर्मिनल तैयार नहीं होता, पुराने बस अड्डे में यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवहन सेवाओं की मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे.

मानेसर और साइबर सिटी में भूमिगत बिजली लाइनों की योजना

अनिल विज ने यह भी बताया कि साइबर सिटी के अधिकांश इलाकों में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम तेजी से चल रहा है, इससे बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी और फाल्ट की संभावना कम होगी. मानेसर में भी भूमिगत बिजली लाइनें स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है. परियोजना में देरी का कारण एक नया टेंडर प्रक्रिया थी, लेकिन इसके पूरा होने के बाद पूरे जिले में बिजली आपूर्ति प्रणाली और अधिक सुरक्षित और स्थिर बन जाएगी.

भविष्य की योजना के तहत, गुरुग्राम और मानेसर के बाद सोनीपत और झज्जर में भी बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा. इसके अलावा, गुरुग्राम में जहाँ भी गैस पाइपलाइन के ऊपर बिजली की लाइनें हैं, उन्हें शिफ्ट करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. यह कदम दो महीने पहले हुई गैस पाइपलाइन दुर्घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST