<

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरे अभिषेक शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है. महज 28 गेंदों की इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख पलटा, बल्कि उन्होंने डेवल्ड ब्रेविस और क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है. जानिए अभिषेक शर्मा के इस तूफानी धमाके और उनके करियर के बड़े आंकड़ों के बारे में...

भारतीय आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक और विस्फोटक पारी खेली. इस मैच में उन्होंने महज 28 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 7 शानदार छक्के शामिल थे. अपनी इस तूफानी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

साल 2026 में 100 छक्कों का आंकड़ा पार

इस मैच के दौरान अभिषेक ने साल 2026 में अपने 100 टी-20 छक्के पूरे कर लिए हैं. अब उनके नाम इस साल कुल 104 छक्के हो चुके हैं. इस उपलब्धि के साथ वह 2026 में 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल फिन एलन ही इस साल यह कारनामा कर पाए थे.

सबसे कम गेंदों में 100 छक्के: दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे
एक ही साल (कैलेंडर ईयर) में सबसे कम गेंदें खेलकर 100 टी-20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने 2019 में 589 गेंदों में यह कारनामा किया था. अभिषेक शर्मा अब केवल 651 गेंदें खेलकर इस सूची में दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

एक साल में सबसे तेज़ 100 टी-20 छक्के (गेंदों के हिसाब से):

क्रिकेट साल गेंदें
आंद्रे रसेल 2019 589 गेंदें
अभिषेक शर्मा 2026 651 गेंदें
डेवाल्ड ब्रेविस 2025 653 गेंदें
क्रिस गेल 2016 724 गेंदें

400 टी-20 छक्कों के बेहद करीब

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल चार भारतीय बल्लेबाजों—रोहित शर्मा, विराट कोहली, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव—ने 400 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. अभिषेक शर्मा अपने टी-20 करियर के 211 मैचों में 398 छक्के पूरे कर चुके हैं और इस खास क्लब में शामिल होने से महज 2 छक्के दूर हैं.

फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 28 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs PAK Final: अद्भुत! वाशिंगटन का ‘सुंदर’ कैच, बॉउंड्री पर ऐसे पकड़ा गेंद कि सब रह गए हैरान; आप भी देखें VIDEO

Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच…

Last Updated: October 3, 2026 14:03:07 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST