Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और दिग्गज बल्लेबाजों को मार्गदर्शन छिपा है. वह सुबह 4 बजे ही उठते थे और फिर पूरे दिन कड़ी ट्रेनिंग करते थे. जानें अभिषेक शर्मा की अनसुनी कहानी...
Abhishek Sharma Training Story: अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं. उनके पास लंबे छक्के मारने और अकेले के दम पर मैच जिताने की काबिलियत है. हालांकि इस प्रतिभा और कामयाबी के पीछे सालों की कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग छिपी हुई है. पिछले कुछ सालों में अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट के लिए खूब ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की, जिसके बाद आज वह टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. अभिषेक शर्मा की कठिन ट्रेनिंग की कहानी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि क्रिकेटर बनने का सपना आसानी से पूरा नहीं होता है.
उनकी ट्रेनिंग सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाती थी, जो रात तक चलती थी. वह पूरे दिन कड़े अभ्यास से गुजरते थे. अभिषेक शर्मा के बचपन के कोच और पिता राजकुमार शर्मा ने उनकी अनसुनी कहानी का खुलासा किया है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभिषेक युवा के रूप में भी पेशेवर क्रिकेटर की तरह ही जीवन जीते थे. पढ़ें उनकी पूरी कहानी…
राजकुमार शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अभिषेक शर्मा का दिन सुबह 4 बजे शुरू होता था. इसके बाद वह जिम, व्यायाम, दौड़ने और तैराकी करते थे, जिससे वे एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर कर सकें. फिजिकल ट्रेनिंग पूरा होने के बाद अभिषेक शर्मा सिर्फ अपनी बैटिंग पर फोकस करते थे. मोहाली के ग्राउंड स्टाफ को भी याद है कि बाएं हाथ का युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी ट्रेनिंग के दौरान इतने लंबे छक्के मारते थे कि स्टैंड से गेंदें लानी पड़ती थीं. महज 11-12 साल की उम्र में ही अभिषेक गेंदबाजों की गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचा देता थे. इसी उम्र में अभिषेक शर्मा स्थिर खड़ा हो और आगे बढ़कर बल्लेबाजी करते थे, जिससे देखकर पंजाब के जूनियर कोच अरुण बेदी भी आश्चर्यचकित रह जाते थे. अक्सर इस उम्र में बहुत से बच्चे गेंद को बैट से मारना सीखते हैं.
पंजाब के जूनियर कोच अरुण बेदी और उनके साथी डीपी आजाद ने अभिषेक और उनके बचपन के दोस्त शुभमन गिल को मोहाली में एक अंडर-14 कैंप में देखा था. इस दौरान उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए खेलेंगे. शुभमन गिल तेजी से आगे बढ़े और भारत के लिए खेलने लगे. वहीं, अभिषेक शर्मा को थोड़ा समय लगा, लेकिन कभी भी उनका विश्वास नहीं डगमगाया.
अभिषेक शर्मा की कामयाबी में युवराज सिंह की अहम भूमिका मानी जाती है. अभिषेक शर्मा को घर से दूर भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों जैसे वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन भी मिला. हालांकि सबसे महत्वपूर्ण रोल युवराज सिंह का रहा, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अभिषेक के साथ ट्रेनिंग शुरू की थी. इसके अलावा आईपीएल में अभिषेक को रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे बड़े खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मिला. आज भी अगर अभिषेक शर्मा मैच के दौरान कोई गलती करते हैं, तो युवराज सिंह तुरंत उन्हें फोन करके डांट लगाते हैं. अभिषेक शर्मा उनकी डांट से डरते भी हैं.
अभिषेक शर्मा ने ब्रायन लारा और युवराज के प्रभाव में गोल्फ को भी अपनाया है, लेकिन वे इसे सिर्फ शौक नहीं मानते हैं. वह इसे बल्लेबाजी की लय को तेज करने के लिए एक उपकरण के रूप में देखते हैं. राजकुमार शर्मा ने बताया कि इससे अभिषेक के बल्ले के स्विंग पहले से ज्यादा बेहतर और साफ हुआ है.
अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज हैं. मौजूदा समय में वह आईसीसी की रैंकिंग में भी दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. उन्होंने भारत के लिए अभी तक कुल 31 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1046 रन निकले हैं. इसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं.
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…