Sholay Re-Release Today: हिंदी सिनेमी की सबसे आइकॉनिक फिल्म 'शोले' आज 50 साल बाद फिर से थिएटर्स पर रिलीज होने जा रही है. फैंस इस खबर को सुनने के बाद बेहद खुश हैं. आइये जानते हैं फिल्म शोले (Fiml Sholay Unknow Intresting Facts) से जोड़ी खास बात, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
Sholay Re-Release
Sholay Re-Release Date: बॉलीवुड की सुपरहिट और मोस्ट आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ 50 साल बाद आज 12 दिसंबर (शुक्रवार) के दिन एक बार फिर थिएटर्स पर रिलीज होने जा रही है और एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम रहे हैं. आइये जानते हैं फिल्म शोले (Fiml Sholay Unknow Intresting Facts) से जोड़ी खास बात, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे
सन 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) ने जय-वीरू का किरदार निभाया था, जो एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त थे. पर्दे पर जय-वीरू की इस जोड़ी ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. लोग दोस्ती के लिए इस फिल्मी जोड़ी की मिसाल देते थे. फिल्म फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के अलावा हेमा मालिनी (Hema malini), जया बच्चन (Jaya Bachchan) अमजद खान (Amjad Khan) जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे. जिन्हें अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म में जान भर दी थी और फिल्म को लोगों के बीच यादगार बना दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म शोले 5 असली लोगों की जीवन पर आधारित कहानी थी और इस फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए 3 साल तक इंतजार करना पड़ा था. आइये जानते हैं यहां फिल्म शोले से जुड़ी कुछ खास बाते
फिल्म ‘शोले’ की शुरुआत चार लाइन के आइडिया से हुई थी, जिसके बाद मशहूर डायरेक्टर सलीम-जावेद ने उसे एक बेहतरीन कहानी में बदल दिया था. इस फिल्म को बनने में पूरे 6 साल लगे थे. फिल्म ‘शोले’ का बजट 3 करोड़ रुपये था, जो उस समय में बड़ी बात थी.
15 अगस्त 1975 के दिन रिलीज हुई फिल्म शोले को पहले फ्लोप बता दिया गया था. लेकिन रिलीज के 3 दिन बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था और धमाकेदार कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया था. आज यह फिल्म लाखों लोगों की पसंदीदा फिल्म में से एक है.
फिल्म शोले को ‘वर्ड ऑफ माउथ’ ने इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल किया है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 35 करोड़ रुपये की कमाई की और ऐसा रिकॉर्ड बनायाजो 20 साल कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई.
बेहद कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्म शोले में संजीव कुमार द्वारा निभाए गए ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार, असल जिंदगी के बलदेव सिंह चरक से प्रेरित था, जो सलीम खान के ससुर थे. वोजम्मू-कश्मीर के डोगरा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते थे. सलीम खान की बहादुरी और प्रभावशाली को ठाकुर के रूप में पर्दे पर उतारा गया था.
इस बात को भी ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे कि फिल्म शोले में जय और वीरू की जोड़ी वास्तविक दोस्तों पर आधारित थी. सलीम खान ने ये किरदार अपने दो दोस्तों से इंस्पायर्ड होकर लिखे थे. एक इंदौर के वीरेंद्र सिंह बायस थे और दूसरे जय सिंह राव कालेवर थे, जो किसान थे.
फिल्म शोले में अमजद खान ने एक खूंखार डाकू गब्बर सिंह का किरदार निभाया था, जो 1950 के दशक के ग्वालियर के एक डरावने डाकू पर आधारित था. वो लोगों की नाक और कान काट लेता था. सलीम खान ने इस डकैत की कहानी उनके पिता ने सुनी थी
फिल्म शोले में एक सीन है, जिसमें जय बसंती की मौसी से शादी की बात करने जाता है, वो भी असल घटना पर आधारित था. जावेद अख्तर जब अपनी शादी के लिए अपनी पत्नी हनी ईरानी की मां से मिलने गए थे, तो उस समय एसी ही मजेदार बातचित हुई थी, जो फिल्म शो के आइकॉनिक सीन में बदल गई.
फिल्म शोले में ठाकुर के परिवार पर गब्बर के हमला करने वाला सीन काफी लंबी था और शूट करने के लिए बेहद कठिन था. इस सीन को शूट करने के लिए 23 दिन लगे थे. इसके अलावा हैरान कर देने वाली बात यह है कि जय और राधा का एक सीन पूरा करने में पूरे 3 साल लगे. क्योंकि इस सीन में सूर्यास्त की परफेक्ट रोशनी चाहिए थी, जो हर बार बिगड़ जाती थी.
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…