<

IND vs NZ: T20I में अभिषेक शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, अपने गुरु युवराज सिंह को भी छोड़ा पीछे

Abhishek Sharma Sixes In T20I: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 74 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं.

Abhishek Sharma Sixes In T20I: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. बुधवार (21 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी. अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 2 छक्का लगाते ही कीर्तिमान बना दिया. अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अपने गुरु युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 विश्व कप के हीरो रहे भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 74 छक्के लगाए थे. अब अभिषेक शर्मा इस मामले में युवराज सिंह से आगे निकल गए हैं. 

टी20 में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए कुल 205 छक्के लगाए हैं. इस मामले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने कुल 155 छक्के लगाए हैं. अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से 73 छक्के लगाए थे. अब उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए 74 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं.

शतक से चूके अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले 35 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240 का रहा. अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 8 छक्के और 5 चौके लगाए. इसका मतलब है कि अभिषेक शर्मा ने 68 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे. हालांकि वह अपना शतक पूरा करने से सिर्फ 16 रनों से चूक गए, लेकिन भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला.

टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू हो गई है. यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बड़ा रोल देखने को मिलेगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST