Ishan Kishan: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में 785 दिनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया. अपने इस वापसी मैच में ईशान किशन सस्ते में आउट हो गए. इस पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी.
Ishan Kishan
Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के Pocket Dynamo कहे जाने वाले ईशान किशन ने लंबे समय बाद वापसी की. ईशान किशन 2 साल से ज्यादा समय के बाद भारतीय टीम में वापस लौटे थे, लेकिन अपने कमबैक मैच में ईशान किशन फ्लॉप साबित रहे. इस मुकाबले में ईशान किशन ने 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन इस मैच में तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा की जगह बल्लेबाजी करने आए थे. पारी की शुरुआत में ईशान किशन आक्रामक दिखाई दिए, लेकिन सस्ते में पवेलियन लौट गए. इस पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने ईशान किशन को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया.
भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच में ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. ईशान ने काइल जेमिसन के ओवर में अपनी पहली गेंद पर ही चौका लगाकर अपना रुख साफ कर दिया. ईशान किशन ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान 2 चौके लगाए. फिर तीसरे ओवर में जैकब डफी की गेंद पर मार्क चैपमैन को कैच थमा दिया. बता दें कि ईशान किशन अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा हैं.
ईशान किशन के कमबैक मैच में फ्लॉप होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी. कुछ लोगों ने कहा कि ईशान को अच्छा स्टार्ट मिला था, लेकिन पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए. इसके अलावा कुछ फैंस का कहना है कि ईशान किशन की जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग-11 में शामिल करना था, क्योंकि वे ईशान से अच्छे बल्लेबाज हैं. हालांकि कुछ फैंस ने कहा कि ईशान किशन अगले मुकाबले में अच्छी पारी खेलेंगे.
ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद ईशान किशन की वापसी हुई है. ईशान ने आखिरी बार 2023 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था. ईशान किशन ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 2025 में झारखंड को पहली बार सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद ईशान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में मौका दिया गया.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…