<

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के बल्ले ने छोड़ा साथ! दूसरी बार ‘जीरो’ पर आउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है. हालांकि इस सीरीज के चौथे मैच में अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया.

IND vs NZ: भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह पहले गेंद से ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर देते हैं. अभिषेक शर्मा अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से नए-नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी फेल हो जाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाज की मैट हेनरी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद थर्डमैन के फील्डर के हाथों में चली गई. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिससे फैंस भी हैरान रह गए. अभिषेक शर्मा पहले ऐसे भारतीय ओपनर बन चुके हैं, जो T20I सीरीज में दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. भारत-न्यूजीलैंड के इस टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा 2 बार पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं. अभिषेक शर्मा दूसरे टी20 मैच में जैकब डफी की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए थे, जबकि चौथे मुकाबले में मैट हेनरी की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए. अभिषेक शर्मा के अलावा संजू सैमसन भी इस सीरीज में एक बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं.

अभिषेक शर्मा का कैसा रहा प्रदर्शन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 3 मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में जीतकर पलटवार किया है. हालांकि सीरीज न्यूजीलैंड के हाथों से निकल गई है. इस सीरीज में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में डक पर आउट हो गए थे. फिर तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने वापसी की और सिर्फ 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जो भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. इसके बाद चौथे मुकाबले में अभिषेक शर्मा फिर से बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

भारत ने गंवाया चौथा टी20 मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी करके भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया. शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. दुबे ने इस आतिशी पारी के दौरान 7 छक्के लगाए. उन्होंने ईश सोढ़ी के एक ओवर में 28 रन बटोरे. इसके अलावा रिंकू सिंह ने भी 30 गेंदों में 39 रनों की योगदान दिया. भारत के टॉप ऑर्डर में से किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price October 5: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 5 अक्टूबर के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें कीमत

Petrol and diesel prices today October 5: भारत में फ्यूल की कीमतें रेगुलर अपडेट होती…

Last Updated: October 5, 2026 07:27:59 IST

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST