<
Categories: जॉब

SBI Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की भरमार, बस चाहिए ये योग्यता, 85000 से अधिक होगी सैलरी

Sarkari Naukri SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

SBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बड़ी भर्ती निकाली है. SBI ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में कुल 2050 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

SBI CBO भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता, जैसे इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD), भी मान्य होगी.

मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कॉस्ट अकाउंटेंट (CMA) जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं.

क्या है आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1996 से पहले और 31 दिसंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

SBI CBO भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
ऑनलाइन टेस्ट
स्क्रीनिंग
इंटरव्यू
ऑनलाइन टेस्ट में कुल 170 अंकों की परीक्षा होगी. इसमें 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल है.

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा और इसकी अवधि 30 मिनट होगी. इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े लेटर राइटिंग और निबंध के दो सवाल पूछे जाएंगे. उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे. इस परीक्षा में सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होगी, लेकिन कुल न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स SBI द्वारा तय किए जाएंगे.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
SBI Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
SBI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 750 रुपये
SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है. ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े किसी भी अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज का भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा.

क्यों खास है यह भर्ती?

SBI में सर्कल बेस्ड ऑफिसर की नौकरी न सिर्फ स्थिर करियर देती है, बल्कि ग्रोथ, सम्मान और बेहतरीन सैलरी पैकेज का भी मौका प्रदान करती है. बैंकिंग सेक्टर में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST