<
Categories: धर्म

Diwali 2026 Kab Hai: 8 या 9 नवंबर? दिवाली की सही तारीख जानें, नोट करें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि इस दिन शाम की पूजा के लिए उपयुक्त है. लक्ष्मी-गणेश पूजन शुभ मुहूर्त में होगा.

Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे बड़े और खास पर्वों में से एक है. इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा करते हैं. लेकिन साल 2026 में दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा या 9 नवंबर को. पंचांग के अनुसार, दिवाली रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन कार्तिक अमावस्या तिथि के दौरान शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाएगा. अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर में समाप्त होगी. 

दिवाली 8 नवंबर को ही क्यों मनाई जाएगी?

हिंदू पंचांग में दिवाली की तारीख तय करने के लिए कार्तिक अमावस्या तिथि और सूर्यास्त के बाद के प्रदोष काल को महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2026 में अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगी. इसलिए दिवाली का मुख्य त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा. 

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दिल्ली में दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का प्रमुख शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक रहेगा. इसकी कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट है.  ध्यान रखें कि लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शहर के अनुसार कुछ मिनट अलग हो सकता है. इसलिए अपने शहर के पंचांग के अनुसार पूजा का समय जरूर जांच लें.

दिवाली पर क्यों होती है लक्ष्मी-गणेश की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा सुख, समृद्धि और धन-धान्य की कामना के लिए की जाती है. भगवान गणेश की पूजा शुभ शुरुआत और विघ्नों को दूर करने के लिए होती है. इस दिन लोग घरों की सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Jharkhand Crime: मां की तलाश में मायके पहुंचीं बेटियां, घर की दीवारों पर दिखे खून के धब्बे, फर्श के नीचे मिला शव

Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा…

Last Updated: October 25, 2026 15:44:54 IST

IND VS NZ: IND vs NZ: जीतते-जीतते कैसे हारी न्यूजीलैंड? कप्तान सेंटनर ने खोला हार का राज; कहा-तिलक और रेड्डी…

IND VS NZ: सरे T20 में हार के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा कि अगर…

Last Updated: October 25, 2026 15:00:41 IST

Khesari Lal Yadav Viral Video: खेसारी लाल पर फेंकी चप्पल, वायरल Video ने मचाया बवाल; गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर कार्यक्रम के दौरान दर्शकों…

Last Updated: October 25, 2026 14:55:12 IST

IND VS NZ: तीसरे मुकाबले से पहले टीम में बड़ा बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीरीज से बाहर; नाम सुन रह जाएंगे हैरान

IND VS NZ: मैट हेनरी बाकी तीन मैच नहीं खेलेंगे. मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही…

Last Updated: October 25, 2026 14:52:58 IST

Anant Singh: अनंत सिंह बनाने जा रहे हैं खुद की पॉलिटिकल पार्टी, ऐलान के बाद पूरे बिहार में हड़कंप; कहा- नीतीश कुमार के साथ…

Anant Singh: अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस डिसिप्लिनरी एक्शन से कोई एतराज़ नहीं…

Last Updated: October 25, 2026 14:42:57 IST

Tilak Varma: तिलक वर्मा का नाबाद रहना है भारत की जीत की गारंटी! 26 में 26 बार मिली विजय, आंकड़े देख पकड़ लेंगे माथा

Tilak Varma: तिलक ने अपने T20I करियर में अब तक 180 मैच खेले हैं. उन्होंने…

Last Updated: October 25, 2026 14:25:01 IST