Abid Mushtaq | Duleep Trophy: दुलीप ट्रॉफी में आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी, 10 ओवर में 10 रन देकर झटके 4 विकेट. पृथ्वी शॉ के बाद रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को भी किया आउट.
दुलीप ट्रॉफी में आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी,
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे दुलीप ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थ जोन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्ट जोन के खिलाफ मैदान पर उतरे नॉर्थ जोन के बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है. मैच के पहले दिन विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड करने के बाद दूसरे दिन भी आबिद का दबदबा बरकरार रहा.
दूसरे दिन के पहले सेशन में आबिद मुश्ताक ने वेस्ट जोन के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने सबसे पहले बड़ौदा के भरोसेमंद बल्लेबाज शिवालिक शर्मा को आउट किया. इसके बाद आबिद ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर वेस्ट जोन को बड़ा झटका दिया. इसी ओवर में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज उर्विल पटेल को भी एलबीडब्ल्यू करके वेस्ट जोन के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.
आबिद की किफायती गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने शुरुआती 10 ओवरों में 6 मेडन ओवर डालते हुए महज 10 रन दिए और 4 विकेट हासिल किए. वेस्ट जोन के गिरे शुरुआती 5 विकेटों में से 4 विकेट अकेले आबिद के नाम रहे. इससे पहले नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे, जिसमें आबिद ने बल्ले से भी अहम योगदान देते हुए 30 गेंदों पर 19 रन जोड़े थे. आबिद घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की टीम से खेलते हैं.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से ताल्लुक रखने वाले 29 साल के आबिद मुश्ताक एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…