Mahaveer Karna: नितेश तिवारी की 4000 करोड़ बजट वाली रामायण का तगड़ा बज बना हुआ है. रामायण के चर्चे के बीच महाभारत का भी किस्सा देखने को मिलने वाला है. महाभारत के महावीर कर्ण को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
महावीर कर्ण
Mahaveer Karna: नितेश तिवारी डायरेक्टेड रामायण को लेकर बज बना हुआ है. दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 4000 करोड़ रुपये का बजट लगा है. वहीं इसी बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक रमेश वर्मा की अपकमिंग महाभारत के किरदार कर्ण पर भी एक फिल्म बन रही है. रमेश वर्मा महावीर कर्ण नामक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसके नाम से ही साफ है कि ये फिल्म महाभारत के पात्र महावीर कर्ण पर आधारित पौराणिक फिल्म है.
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. फिल्म के टीजर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा, ‘भारतीय सिनेमा में पहली बार, एक एपिक हाइब्रिड लाइव -एक्शन फिल्म प्रतिष्ठित पेन मूवीज, श्री नीलाद्री प्रोडक्शन हाउस और आर.वी फिल्म्स हाउस के साथ मिलकर ‘महावीर कर्ण’ फिल्म पेश कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे डायरेक्टर रमेश वर्मा की तरफ से निर्देशिय अब तक की ये सबसे महान कहानी होने वाली है, जो बड़े पर्दे पर 4 दिसंबर को रिलीज होगी. ये दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव देगी. फिल्म को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज किया जाएगा.’
महावीर कर्ण के नाम से ही साफ है कि फिल्म महाभारत के पात्र महावीर कर्ण पर आधारित होगी. फिल्म में महाभारत के योद्धा कर्ण के नजरिए उनके संघर्ष, मित्रता, वफादारी और उनके दानवीर स्वभाव की गाथा दिखाई जाएगी. टीजर में दिखाया गया है कि कर्ण को सिर्फ एक पौराणिक कहानी की तरह नहीं बल्कि इज्जत, वफादारी, धोखा, दोस्ती और वादा निभाने की कीमत समझने वाले इंसान के तौर पर दिखाया जाएगा. ये फिल्म 4 दिसंबर को वर्ल्डवाइड स्तर पर रिलीज होगी.
इस कहानी को हाइब्रिड लाइव-एक्शन तकनीक से और भी बड़ा बनाया जाएगा. इससे डायरेक्टर को एक नई दुनिया दिखाने का मौका मिला है. इंडियन सिनेमा में इस तरह की फिल्म काफी कम देखने को मिलती हैं. फिल्म की टेक्निकल टीम में डीओपी के तौर पर रामजी डॉट ने काम किया है. प्रवीण पुडी फिल्म के एडिटर हैं. इस फिल्म के डायलॉग श्रीमणि ने लिखे हैं. इसके म्यूजिक डायरेक्टर ज्ञानी हैं. फिल्म को पेन मूवीज, नीलाद्री प्रोडक्शनंस और आरवी स्टूडियोज के साथ मिलकर पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा पेश कर रहे हैं.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…