Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Duleep Trophy: 10 ओवर में 10 रन देकर झटके 4 विकेट! आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी, पस्त हुए पृथ्वी-गायकवाड़

Duleep Trophy: 10 ओवर में 10 रन देकर झटके 4 विकेट! आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी, पस्त हुए पृथ्वी-गायकवाड़

Abid Mushtaq | Duleep Trophy: दुलीप ट्रॉफी में आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी, 10 ओवर में 10 रन देकर झटके 4 विकेट. पृथ्वी शॉ के बाद रुतुराज गायकवाड़ और उर्वि‍ल पटेल को भी किया आउट.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-24 14:55:59

Mobile Ads 1x1

बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे दुलीप ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थ जोन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्ट जोन के खिलाफ मैदान पर उतरे नॉर्थ जोन के बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है. मैच के पहले दिन विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड करने के बाद दूसरे दिन भी आबिद का दबदबा बरकरार रहा.

एक ही ओवर में झटके दो बड़े विकेट

दूसरे दिन के पहले सेशन में आबिद मुश्ताक ने वेस्ट जोन के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने सबसे पहले बड़ौदा के भरोसेमंद बल्लेबाज शिवालिक शर्मा को आउट किया. इसके बाद आबिद ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर वेस्ट जोन को बड़ा झटका दिया. इसी ओवर में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज उर्वि‍ल पटेल को भी एलबीडब्ल्यू करके वेस्ट जोन के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

10 ओवर में दिए सिर्फ 10 रन, फेंके 6 मेडन

आबिद की किफायती गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने शुरुआती 10 ओवरों में 6 मेडन ओवर डालते हुए महज 10 रन दिए और 4 विकेट हासिल किए. वेस्ट जोन के गिरे शुरुआती 5 विकेटों में से 4 विकेट अकेले आबिद के नाम रहे. इससे पहले नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे, जिसमें आबिद ने बल्ले से भी अहम योगदान देते हुए 30 गेंदों पर 19 रन जोड़े थे. आबिद घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की टीम से खेलते हैं.

कैसा है आबिद मुश्ताक का रिकॉर्ड?

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से ताल्लुक रखने वाले 29 साल के आबिद मुश्ताक एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.

  • 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 22 की औसत से 134 विकेट.
  • 9 बार एक पारी में 5 विकेट.
  • 2 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा.
  • 27 की औसत से कुल 1,483 रन, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.
  • पिछले रणजी सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 207 गेंदों में 177 रन (18 चौके और 6 छक्के).

MORE NEWS