Hindi News / Sports / Adams Breathed His Last After 39 Years In Coma

39 साल कोमा में रहने के बाद एडम्स ने ली अंतिम सांस

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जीन पियरे एडम्स का 39 साल तक कोमा में रहने के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वर्ष 1982 में घुटने के आॅपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थेटिक (सुन्न करने की दवा) दिया गया था। इससे वह कोमा में चले गए और फिर […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जीन पियरे एडम्स का 39 साल तक कोमा में रहने के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वर्ष 1982 में घुटने के आॅपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थेटिक (सुन्न करने की दवा) दिया गया था। इससे वह कोमा में चले गए और फिर होश में नहीं आ पाए। सेनेगल में जन्मे डिफेंडर एडम्स ने नीस के लिए 140 से ज्यादा मैच खेलने के साथ ही पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेले। उन्होंने 1972 से 1976 के बीच 22 बार फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया था। एडम्स को कोचिंग ट्रेनिंग कैंप के दौरान घुटने में चोट लगी थी। उन्हें लियोन के अस्पताल ले जाया गया। उस दिन अस्पताल कर्मियों की हड़ताल थी। फिर भी उनका आॅपरेशन किया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट को आठ मरीजों की देखभाल करनी पड़ रही थी। एडम्स की देखरेख एक ट्रेनी कर रहा था। ऐसे में उन्हें दवा देने में गड़बड़ हो गई। इससे एडम्स को दिल का दौरा पड़ गया। साथ ही उनके दिमाग पर भी असर पड़ा और वे कोमा में चले गए। इस मामले में 1990 में डॉक्टर और ट्रेनी को एक महीने की निलंबित सजा और 65000 रुपये (750 यूरो) का जुमार्ना भी लगाया गया था।

Tags:

Football
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue